{"_id":"69810aeaab020aa4720f0f36","slug":"a-thick-blanket-of-fog-hung-over-the-area-leaving-people-shivering-hathras-news-c-56-1-hts1003-144071-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: तनी रही घने कोहरे की चादर, गलन से कांपे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: तनी रही घने कोहरे की चादर, गलन से कांपे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Tue, 03 Feb 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
कोहरे में लाइट जलाकर गुजरते वाहन। संवाद
- फोटो : samvad
विज्ञापन
मौसम के तेवर फिलहाल नरम होते नहीं दिख रहे। सोमवार को भी सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा, जिससे सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। ठंडी हवाएं चलने से गलन और बढ़ गई। दिन भर लोग कांपते रहे। सुबह से शाम तक ठंड से राहत पाने के लिए लोगों ने
लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी कोहरे की चादर तनी रही। सुबह के समय दृश्यता इतनी कम थी कि सड़कों पर चलने वाले वाहन चालकों को धीमी गति से वाहन चलाने पड़े। कई स्थानों पर वाहन चालकों ने फॉग लाइट का सहारा लिया।
कोहरे के साथ-साथ ठंडी हवाओं ने गलन को और बढ़ा दिया। हालात यह रहे कि दोपहर के समय भी लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल सकी। बाजारों, बस स्टैंड और चौराहों पर लोग अलाव तापते नजर आए। खासतौर पर बुजुर्गों और बच्चों पर ठंड का ज्यादा असर देखा गया। सोमवार को न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
धूप निकलने के बावजूद ठंडी हवा चलने से ठिठुरन बनी रही। लगातार बदलते मौसम के कारण सर्दी, जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में कोहरे के कारण सुबह के समय खेतों पर जाने वाले किसानों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं स्कूली बच्चों और नौकरीपेशा लोगों को भी सुबह घर से निकलने में परेशानी हुई। कृषि वैज्ञानिक डा. बलवीर सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में मौसम में सुधार होगा।
Trending Videos