{"_id":"6981e8164644940d2807a478","slug":"voter-assistance-centres-set-up-at-every-booth-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: हर बूथ पर बनेंगे मतदाता सहायता केंद्र, प्रत्येक कार्यदिवस पर बैठेंगे बीएलओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: हर बूथ पर बनेंगे मतदाता सहायता केंद्र, प्रत्येक कार्यदिवस पर बैठेंगे बीएलओ
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 03 Feb 2026 05:51 PM IST
विज्ञापन
सार
मतदाता सहायता केंद्र इस प्रकार स्थापित किए जाएंगे कि इनके पास पहुंचते ही मतदाता आसानी से इनको पहचान सकें। इन केंद्रों पर बैनर लगाए जाएंगे।
मतदाता सूची
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
हाथरस जनपद के सभी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की सुविधा के लिए मतदाता सहायता केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इन केंद्रों पर बूथ लेवल अधिकारी प्रत्येक कार्य दिवस पर सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक उपस्थित रहेंगे।
Trending Videos
बीएलओ के पास संबंधित मतदान केंद्र की छह जनवरी 2026 को प्रकाशित मतदाता सूची उपलब्ध रहेगी, ताकि मतदाता अपना नाम आसानी से खोज सकें। इसी सूची पर मतदाता आवश्यकतानुसार अपने दावे एवं आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी अतुल वत्स ने सभी एसडीएम एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को सहायता केंद्र स्थापित करने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा है कि मतदाता सहायता केंद्र इस प्रकार स्थापित किए जाएंगे कि इनके पास पहुंचते ही मतदाता आसानी से इनको पहचान सकें। इन केंद्रों पर बैनर लगाए जाएंगे। इन सभी व्यवस्थाओं की निगरानी की जाएगी।
