Hathras Accident: मैक्स-बाइक टक्कर में युवक की गई जान, एक माह बाद होनी थी शादी, परिवार में छाया मातम
इस दुर्घटना ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियों को पल भर में मातम में बदल दिया। परिजनों ने बताया कि आरिफ का विवाह तय हो चुका था और ठीक एक महीने बाद उसकी शादी होने वाली थी। 20 अगस्त को शादी की पीली चिट्ठी आनी थी और घर में विवाह की तैयारियां चल रही थीं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव हाजीपुर के पास 2 अगस्त की सुबह तेज रफ्तार मैक्स गाड़ी ने मोटरसाइकिल सवार युवक को सामने से टक्कर मार दी और फिर गाड़ी युवक के ऊपर से निकल गई। हादसे में आरिफ (23 वर्ष) की मौत हो गई। आरिफ की एक माह बाद शादी होनी थी।
गांव हाजीपुर निवासी आरिफ पुत्र नयाज मोहम्मद हलवाई का कार्य करता था। रोजाना की भांति वह सुबह करीब छह बजे से साढ़े छह बजे के बीच अपनी मोटरसाइकिल से काम के सिलसिले में सलेमपुर जा रहा था। जैसे ही वह गांव हाजीपुर से सलेमपुर मार्ग पर आगे बढ़ा, तभी सामने से आ रही एक अनियंत्रित मैक्स गाड़ी ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।
हादसा इतना भीषण था कि आरिफ की मौके पर ही जान चली गई। 24 घंटे बाद भी चालक न पकड़े जाने पर आक्रोशित परिजन और ग्रामीण ट्रैक्टर ट्रॉली से थाना हाथरस जंक्शन पहुंचे। परिजनों ने थाने पर हंगामा करते हुए रिपोर्ट दर्ज करने और फरार मैक्स चालक की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस गहनता से मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है और उसके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।-अमित पाठक, सीओ सिकंदराराऊ
20 अगस्त को आनी थी पीली चिट्ठी
इस दुर्घटना ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियों को पल भर में मातम में बदल दिया। परिजनों ने बताया कि आरिफ का विवाह तय हो चुका था और ठीक एक महीने बाद उसकी शादी होने वाली थी। 20 अगस्त को शादी की पीली चिट्ठी आनी थी और घर में विवाह की तैयारियां चल रही थीं। अचानक हुए इस हादसे से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।