{"_id":"6a4d69754fccc49c4b09bb6b","slug":"alert-for-heavy-rain-and-lightning-until-july-11-hathras-news-c-56-1-sali1016-150999-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: 11 जुलाई तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: 11 जुलाई तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : Archive
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग और चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विवि कानपुर ने हाथरस के लिए अगले पांच दिनों का मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 8 से 11 जुलाई के बीच घने बादल छाए रहेंगे। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश के साथ-साथ कुछ इलाकों में भारी वर्षा होगी। गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान व बिजली गिरने (वज्रपात) की आशंका है।
आगामी दिनों में जिले का अधिकतम तापमान 32 से 35 और न्यूनतम तापमान 27 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जो सामान्य के आसपास रहेगा। हवा की रफ्तार 4.0 से 17.0 किमी प्रति घंटा रह सकती है, जबकि आंधी के दौरान हवा के झोंके सामान्य से 6-8 किमी/घंटा अधिक तेज हो सकते हैं। हवा मुख्य रूप से दक्षिण-पूर्व, उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पश्चिम दिशा से चलेगी। आर्द्रता अधिकतम 83-86% तक होने से जबरदस्त उमस रहेगी।
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विवि कानपुर ने किसानों के लिए सलाह जारी की है। विवि ने कहा है कि किसान तैयार हो चुकी धान की पौध की रोपाई करें। भारी वर्षा की स्थिति में रोपाई स्थगित कर दें। खेतों की मेड़ों को मजबूत करें ताकि वर्षा का पानी वहीं रह सके। वर्षा के दौरान सिंचाई और किसी भी प्रकार के उर्वरक या कीटनाशी का छिड़काव न करें। पशुओं को पेड़ों-खंभों से दूर सुरक्षित स्थानों पर रखें।