फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Repairs stalled due to strike; 10 buses remained idle.

Hathras News: हड़ताल से मरम्मत ठप, 10 बसें खड़ी रहीं

Wed, 08 Jul 2026 02:29 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Repairs stalled due to strike; 10 buses remained idle.
मरम्मत के अभाव में हाथरस डिपो की कार्यशाला में खड़ीं बसें। संवाद - फोटो : Samvad
हड़ताल से मरम्मत ठप, 10 बसें खड़ी रहीं
विज्ञापन

रोडवेज के हाथरस डिपो की कार्यशाला में आउटसोर्स मैकेनिकों की हड़ताल मंगलवार को लगातार पांचवें दिन भी जारी रही। तीन माह का बकाया वेतन नहीं मिलने से यह कर्मी हड़ताल पर हैं, जिसका असर दिखाई देने लगा है। मरम्मत कार्य ठप होने से करीब 10 बसें कार्यशाला में ही खड़ी हैं, जो मार्ग पर दौड़ रही हैं, वे रास्ते में खराब हो रही हैं।
डिपो के पास वर्तमान में 93 बसें हैं। इनमें 13 बसें नीलामी पर हैं। 10 बसें मरम्मत न होने से कार्यशाला में खड़ी हैं। ऐसे में डिपो प्रशासन 70 बसों की सामान्य जांच कर उन्हें मार्ग पर रवाना कर रहा है। मरम्मत कार्य प्रभावित होने का सबसे अधिक असर आगरा-अलीगढ़ मार्ग पर है।
विज्ञापन

बसों की कमी के कारण इस रूट पर फेरे घटाने पड़ रहे हैं, जिससे यात्रियों को लंबे समय तक बसों का इंतजार करना पड़ रहा है। यदि जल्द ही हड़ताल समाप्त नहीं हुई तो आने वाले दिनों में और अधिक बसों के कार्यशाला में खड़े होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, वेतन भुगतान को लेकर आउटसोर्स कर्मचारियों में असंतोष है। कुछ आउटसोर्स कर्मियों के खातों में दो माह का वेतन भेजा गया है, जबकि कई कर्मचारियों को अब तक एक भी माह का भुगतान नहीं मिला है। कर्मचारियों का कहना है कि तीन माह का पूरा बकाया मिलने तक वे काम पर वापस नहीं लौटेंगे। डिपो प्रभारी मंगेश कुमार कहना है कि लगभग सभी मैकेनिक के खाते में वेतन आ गया है, कुछ का रह गया है तो वह भी आ जाएगा, अब सभी को काम पर लौटना चाहिए।


मरम्मत के अभाव में रास्ते में खड़ी हो रहीं बसें
कार्यशाला में मरम्मत नहीं होने का असर अब बसों के संचालन पर दिखाई देने लगा है। मंगलवार को हाथरस डिपो की बस संख्या यूपी-85 बीटी-5973 अलीगढ़ बाईपास के निकट खराब हो गई, जिससे यात्रियों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। बस संख्या यूपी-81 सीटी-2963 हाथरस शहर में ही खराब हो गई। मरम्मत के बाद उसे गंतव्य के लिए रवाना किया गया। लगातार ऐसी घटनाएं होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed