{"_id":"6a4d6c0102ad05b78f04fc8f","slug":"rd-students-shine-in-university-merit-list-hathras-news-c-56-1-hts1003-151028-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: विश्वविद्यालय की मेरिट में चमकीं आरडी की छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: विश्वविद्यालय की मेरिट में चमकीं आरडी की छात्राएं
Wed, 08 Jul 2026 02:43 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Wed, 08 Jul 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
दीक्षांत समारोह में आरडी कन्या महाविद्यालय की छात्रा मानवी पराशर को सम्मानित करतीं राज्यपाल। स्
- फोटो : Self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामेश्वर दास अग्रवाल कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्राओं ने राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में जगह बनाई है। विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह में एमए गृह विज्ञान की छात्रा कु. मानवी पराशर को विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया।
महाविद्यालय की एमए गृह विज्ञान की छात्रा कु. नीतू अग्रवाल ने विश्वविद्यालय मेरिट सूची में द्वितीय स्थान तथा एमए अंग्रेजी की छात्रा कु. शैलजा सिंह ने तृतीय स्थान हासिल कर संस्थान की उपलब्धियों में नया अध्याय जोड़ा। इस उपलब्धि पर महाविद्यालय प्रबंधन एवं प्राचार्य ने सभी मेधावी छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने छात्राओं की सफलता का श्रेय उनके कठिन परिश्रम, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग को दिया। संवाद