सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Alert issued for storms, lightning, and rain for five days.

Hathras News: पांच दिन तक आंधी-बिजली और बारिश का अलर्ट जारी

Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Alert issued for storms, lightning, and rain for five days.
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
आगामी पांच दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। मौसम विज्ञान विभाग और चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कानपुर ने तीन से सात जून के बीच हाथरस और आसपास के क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश, आंधी और बिजली गिरने की संभावना जताई है। इस दौरान स्थानीय स्तर पर तेज हवाएं भी चलेंगी, जिनकी गति सामान्य से 5-6 किमी/घंटा अधिक रह सकती है।
Trending Videos

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस अवधि में अधिकतम तापमान 37.0 से 42.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.0 से 29.0 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। हवा की दिशा मुख्य रूप से उत्तर-पूर्व और उत्तर-पश्चिम रहेगी।मौसम विभाग ने 03 से 07 जून के बीच स्थानीय स्तर पर आंधी, बिजली चमकने और तेज सतही हवाओं की विशेष चेतावनी जारी की है। कृषि विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि आंधी या बारिश के समय भूलकर भी पेड़ों के नीचे शरण न लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

यदि आप खेत या खुले में किसी समूह में हैं, तो बिजली गिरने के खतरे से बचने के लिए एक-दूसरे से दूरी बना लें। मौसम के रुख को देखते हुए किसान फिलहाल खड़ी फसलों में सिंचाई का कार्य स्थगित रखें। आसमान साफ होने और हवा शांत होने पर ही कीटनाशकों या खरपतवारनाशकों का छिड़काव करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed