सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Railways Puts the Brakes on Free Drinking Water Service; Water Must Now Be Purchased

Hathras News: निशुल्क शीतल जल सेवा पर रेलवे का ब्रेक, अब खरीदना पड़ेगा नीर

Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Railways Puts the Brakes on Free Drinking Water Service; Water Must Now Be Purchased
हाथरस सिटी स्टेशन पर जल सेवा करते सामाजिक संगठन के पदाधिकारी। संवाद  - फोटो : Samvad
विज्ञापन
भीषण गर्मी में सिटी रेलवे स्टेशन पर संचालित निशुल्क ठंडे पानी की सेवा पर रेलवे ने रोक लगा दी है। सांसद के हस्तक्षेप के बाद सप्ताह में केवल रविवार को ही इसकी अनुमति दी गई है। इससे स्टेशन पर आने-जाने वाले हजारों यात्रियों को अब पानी खरीदकर पीना पड़ेगा।

शहर के समाजसेवी रोजाना स्टेशन पर ठंडे पानी का वितरण कर रहे थे। यात्रियों की खाली बोतलों में भी शीतल जल भरकर उपलब्ध कराया जा रहा था। इस पहल को यात्रियों का अच्छा सहयोग मिल रहा था, लेकिन अब इस सेवा पर प्रतिबंध लगने से यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल, स्टेशन पर संचालित कैंटीनों और स्टॉलों से पानी की बिक्री को लेकर पहले भी सवाल उठते रहे हैं। यात्रियों का आरोप है कि 14 रुपये की बोतल 20 रुपये में बेची जाती है। अक्सर रेल नीर और नामी कंपनियों के बजाय लोकल ब्रांडों का पानी बेचा जाता है। निशुल्क जल सेवा से यह कारोबार प्रभावित हो रहा था, इसीलिए इसको रोका गया है।
विज्ञापन
Trending Videos

प्लेटफार्म से ट्रेनों तक पहुंच रही थी सेवा : समाजसेवी केवल प्लेटफार्म पर ही नहीं, बल्कि पैसेंजर ट्रेनों में बैठे यात्रियों की बोतलों में भी ठंडा पानी भर रहे थे। इससे बड़ी संख्या में यात्रियों को राहत मिल रही थी। इससे पानी की बोतलों की बिक्री प्रभावित हो रही थी, जिसके चलते जनसेवा और व्यवसाय के बीच टकराव की स्थिति बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed