{"_id":"6a1f45a3fc09aa0b6d0226cb","slug":"aligarh-players-made-their-mark-in-prayagraj-winning-5-medals-hathras-news-c-2-gur1004-988341-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: अलीगढ़ के खिलाड़ियों ने प्रयागराज में गाड़े झंडे, जीते 5 मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: अलीगढ़ के खिलाड़ियों ने प्रयागराज में गाड़े झंडे, जीते 5 मेडल
विज्ञापन
पदक विजेता दिग्विजय सिंह चौधरी।
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
प्रयागराज के मदन मोहन मालवीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित हुई दो दिवसीय 29वीं प्रदेश स्तरीय सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अलीगढ़ के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। कड़े मुकाबले में अलीगढ़ की 20 सदस्यीय टीम ने कुल पांच पदक (तीन सिल्वर और दो ब्रॉन्ज) जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया है।
जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव विवेक कुमार ने बताया कि अतरौली क्षेत्र के ग्राम उत्तमगढ़ी निवासी दिग्विजय सिंह चौधरी ने डिस्कस थ्रो स्पर्धा में 51.09 मीटर की दूरी तय कर सिल्वर मेडल अपने नाम किया। अतरौली के ही ग्राम बीलपूरा के संदीप चौधरी ने 5000 मीटर की लंबी दौड़ को महज 14.31 मिनट में पूरा कर दूसरा सिल्वर मेडल जिले की झोली में डाला।
लंबी कूद में इगलास के सौरभ कुमार ने 7.28 मीटर की छलांग लगाकर सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया। महिला वर्ग में अंजली यादव ने 100 मीटर हर्डल को 19.79 सेकंड में पूरा कर ब्रांज मेडल जीताए जबकि इगलास के डिगसारी गांव की चंचल कुमारी ने लंबी कूद में 4.99 मीटर की दूरी तय कर ब्रांज मेडल हासिल किया।
विज्ञापन
इसके अलावा सोनू कुमार ने जेवलिन थ्रो और दीक्षा ने हेप्टाथलन में चौथा स्थान प्राप्त किया। टीम मैनेजर राजबाला शर्मा के नेतृत्व में खिलाड़ियों की इस कामयाबी पर क्रीड़ा अधिकारी राममिलन, चेयरमैन पंकज महलवार, अध्यक्ष शमशाद निसार आजमी और रालोद जिलाध्यक्ष कालीचरण सिंह सहित खेल प्रेमियों ने बधाई दी है।

Trending Videos