सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Another bus service started on Sadabad-Mathura route

Hathras News: सादाबाद-मथुरा मार्ग पर शुरू हुई एक और बस सेवा

संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Tue, 03 Feb 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Another bus service started on Sadabad-Mathura route
विज्ञापन
क्षेत्र के यात्रियों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने सादाबाद से मथुरा के लिए एक और रोडवेज बस सेवा का शुभारंभ कर दिया है, जिससे अब यात्रियों को सफर के लिए बेहतर सुविधा और अतिरिक्त विकल्प उपलब्ध होंगे।
Trending Videos

नई बस का नियमित संचालन सादाबाद रोडवेज बस स्टैंड से प्रतिदिन सुबह करीब आठ बजे किया जाएगा। यह बस रोजाना निर्धारित समय पर सादाबाद से मथुरा के लिए प्रस्थान करेगी और मथुरा पहुंचने के बाद अलीगढ़, खुर्जा व बुलंदशहर तक जाएगी। इससे छात्रों, कर्मचारियों, व्यापारियों और आम यात्रियों को बड़ी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि पूर्व से ही सादाबाद से मथुरा तथा मथुरा से दिल्ली के लिए मथुरा डिपो की एक बस सुबह छह बजे से नियमित रूप से संचालित हो रही है, लेकिन यात्री अलग समय पर एक और बस की मांग कर रहे थे, अब यह मांग पूरी होने से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। यात्री मोहित अग्रवाल ने बताया कि सादाबाद से मथुरा के लिए पहले सिर्फ एक ही रोडवेज बस चलती थी, लेकिन अब एक और बस का संचालन शुरू होने से काफी राहत मिलेगी। प्रभारी एआरएम मंगेश कुमार का कहना है कि मथुरा डिपो ने बस का संचालन शुरू कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed