{"_id":"6a7e2e83072f7bf5dd0f04e3","slug":"assault-and-vandalism-at-a-shop-over-a-monetary-transaction-hathras-news-c-56-1-hts1004-152768-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: रुपयों के लेन-देन पर मारपीट, दुकान में तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: रुपयों के लेन-देन पर मारपीट, दुकान में तोड़फोड़
Fri, 14 Aug 2026 02:22 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Fri, 14 Aug 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
सलेमपुर में दुकान पर हुई मारपीट के कारण क्षतिग्रस्त काउंटर। संवाद
- फोटो : Samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव सलेमपुर में रुपयों के लेनदेन पर बुधवार रात मिष्ठान दुकानदार से कुछ युवकों का विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। हंगामे के दौरान युवकों ने दुकान में तोड़फोड़ कर दी। दकानदार ने कोतवाली में मामले की शिकायत की है। पुलिस युवकों की तलाश में जुट गई है।
सलेमपुर निवासी राहुल की गांव में ही महाकाल मिष्ठान भंडार के नाम से दुकान है। राहुल ने बताया कि चार महीने पहले पड़ोस के गांव के युवक की दादी की मौत हो गई थी। त्रियोदशी संस्कार में दुकान से सामान गया था। सामान के रुपये युवक पर बकाया थे। इसके लिए वे लगातार युवक को टोक रहा था।
आरोप है कि बुधवार रात करीब 10.30 बजे युवक अपने साथियों के साथ दुकान पर पहुंच गया और झगड़ा करने लगा। दुकान पर आते ही युवकों ने गाली-गलौज की व जान से मारने की धमकी दी। विरोध करने पर राहुल को पीट दिया। हंगामे पर गांव के लोग एकत्रित हो गए। घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई। पुलिस भी पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी भाग गए थे। सीओ सिकंदराराऊ अमित पाठक ने बताया कि शिकायत मिली है। मामले में जांच की जा रही है। संवाद