सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Attack on Hathras RSS Jila pracharak Jai Kishor

Hathras News: आरएसएस के जिला प्रचारक जय किशोर पर हमला, कार्यकर्ताओं में आक्रोश, हमलावरों की तलाश शुरू

अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 01 Feb 2026 02:42 PM IST
विज्ञापन
सार

हमलावरों ने हाथरस के आरएसएस जिला प्रचारक जय किशोर को गाड़ी से नीचे उताकर पीटा। साथ ही गाड़ी में भी तोड़-फोड़ कर दी। घायल जय किशोर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Attack on Hathras RSS Jila pracharak Jai Kishor
आरएसएस जिला प्रचारक जय किशोर, गाड़ी में तोड़-फोड़ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

आरएसएस के हाथरस जिला प्रचारक जय किशोर पर 1 फरवरी सुबह कुछ लोगों ने हमला कर दिया। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई है।

Trending Videos


घटना के समय जयकिशोर शहर की तरफ से आरएसएस के नवल नगर स्थित कार्यालय आ रहे थे। जैसे ही वह गाड़ी में अलीगढ़ रोड से नवल नगर में पहुंचे, सामने से स्कूटी सवार दो युवक आ गए। यहां वाहन आगे-पीछे करने को लेकर पहले विवाद हुआ, फिर अचानक युवकों ने हमला कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अलीगढ़ जिला प्रचारक गोविंद पहुंचे अस्पताल देखनेसूचना पर युवकों के अन्य साथी भी आ गए। जिला प्रचारक की गाड़ी में तोड़-फोड़ करते हुए उन्हें नीचे उतार लिया और पीटा। घटना की जानकारी पर संगठन के कार्यकर्ता व पुलिस मौके पर पहुंच गई। जिला प्रचारक जय किशोर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

जिला अस्पताल पर एकत्र कार्यकर्ताओं में घटना को लेकर रोष है। भाजपा व आरएसएस के पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। हमलावर युवकों को तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। अलीगढ़ के विभाग प्रचारक गोविंद भी जिला अस्पताल पहुंच गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed