{"_id":"697f18deca43752d5b08df4e","slug":"attack-on-hathras-rss-jila-pracharak-jai-kishor-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: आरएसएस के जिला प्रचारक जय किशोर पर हमला, कार्यकर्ताओं में आक्रोश, दो हमलावर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: आरएसएस के जिला प्रचारक जय किशोर पर हमला, कार्यकर्ताओं में आक्रोश, दो हमलावर गिरफ्तार
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 01 Feb 2026 02:42 PM IST
विज्ञापन
सार
हमलावरों ने हाथरस के आरएसएस जिला प्रचारक जय किशोर को गाड़ी से नीचे उताकर पीटा। साथ ही गाड़ी में भी तोड़-फोड़ कर दी। घायल जय किशोर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आरएसएस जिला प्रचारक जय किशोर, गाड़ी में तोड़-फोड़
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
आरएसएस के हाथरस जिला प्रचारक जय किशोर पर 1 फरवरी सुबह कुछ लोगों ने हमला कर दिया। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से उन्हें आगरा भेज दिया गया। पुलिस ने दो हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है।
Trending Videos
घटना के समय जयकिशोर शहर की तरफ से आरएसएस के नवल नगर स्थित कार्यालय आ रहे थे। जैसे ही वह गाड़ी में अलीगढ़ रोड से नवल नगर में पहुंचे, सामने से स्कूटी सवार दो युवक आ गए। यहां वाहन आगे-पीछे करने को लेकर पहले विवाद हुआ, फिर अचानक युवकों ने हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना पर युवकों के अन्य साथी भी आ गए। जिला प्रचारक की गाड़ी में तोड़-फोड़ करते हुए उन्हें नीचे उतार लिया और पीटा। घटना की जानकारी पर संगठन के कार्यकर्ता व पुलिस मौके पर पहुंच गई। जिला प्रचारक जय किशोर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल पर एकत्र कार्यकर्ताओं में घटना को लेकर रोष है। भाजपा व आरएसएस के पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। हमलावर युवकों को तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। अलीगढ़ के विभाग प्रचारक गोविंद भी जिला अस्पताल पहुंच गए हैं। जहां से उन्हें आगरा भेज दिया गया।
दो हमलावर गिरफ्तार
हाथरस एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि नवल नगर में गाड़ी आगे-पीछे करने को लेकर हुई मारपीट की घटना में पुलिस ने झगड़ा करने वाले दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसओजी व सर्विलांस सहित पांच टीमें बनाईं गईं हैं।
