सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Dead body found in a pit on the edge of a field

Hathras News: घरेलू कलह में छोड़ गया घर, 10 दिन बाद खेत किनारे गड्ढे में मिला शव, रिपोर्ट दर्ज

अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 01 Feb 2026 05:44 PM IST
विज्ञापन
सार

युवक घरेलू कलह में घर छोड़ गया। 10 दिन बाद उसका शव एक खेत के किनारे गड्ढे में पड़ा मिला। शव बुरी तरह से सड़ चुका था। परिजनों ने शिनाख्त की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Dead body found in a pit on the edge of a field
मृतक सोनपाल, शव मिलने पर पूछताछ करती पुलिस - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

हसायन कस्बा के नगला विजन मार्ग पर 1 फरवरी  सुबह 11 बजे ग्रामीण खेत के बराबर में घांस ले रहे थे। खेत के किनारे पानी के गड्ढे में एक व्यक्ति का सड़ा-गला शव मिला। जिसे देख लोगों में हड़कंप मच गया। जिसकी सूचना हसायन पुलिस को दी गई। सूचना पर कोतवाल गिरीश कुमार गौतम फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। 

Trending Videos


प्राप्त जानकारी के अनुसार अंडोली निवासी सोनपाल पुत्र बाबूलाल 22 जनवरी से घरेलू कलह को लेकर गुमशुदा चल रहा था, जिसकी गुमशुदगी  24 जनवरी को उनके बेटा अवतार सिंह ने कोतवाली में दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और तलाश में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने की सूचना पर सोनपाल के परिजन पहुंच गए और मृतक की शिनाख्त की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लोगों का मानना है कि शव इतना गल चुका था कि पहचान भी मुश्किल हो रही थी। मृतक शराब पीता था। शराब के नशे में नाले में गिर गया। नाले में पड़े रहने से उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed