सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Youth dies in Noida under suspicious circumstances

Hathras News: संदिग्ध परिस्थिति में युवक की नोएडा में मौत, कमरे में फंदे पर लटका मिला शव, शरीर पर चोट के निशान

अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 01 Feb 2026 04:28 PM IST
विज्ञापन
सार

सहपऊ के युवक की नोएडा में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। उसका शव गांव लाया गया तो हत्या की आशंका को देखते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

Youth dies in Noida under suspicious circumstances
मृतक बीपी सिंह, गांव में शव पहुंचने पर विलाप करते परिजन - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

सहपऊ के रहने वाले युवक का शव नोएडा में कमरे के अंदर फंदे से लटका हुआ मिला। शव पर चोट के निशान थे। गांव में शव पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। 

Trending Videos


सहपऊ क्षेत्र के गांव गुतहरा निवासी 30 वर्षीय बीपी सिंह पुत्र उदयवीर सिंह नोएडा में किसी लोहे की फैक्ट्री में काम करता था। वह नोएडा में ही एक कमरे में पत्नी और दो बच्चियों के साथ किराए पर रहता था। उसकी पत्नी ने बताया कि 31 जनवरी रात को उनका शव कमरे में फंदे पर लटका मिला था। वहीं उसकी बहन का पति मोहित भी रहता था। उसने वहां जाकर पूरा मामला बताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद दोनों ने मिलकर एक एंबुलेंस की और शव लेकर 1 फरवरी सुबह करीब छह बजे गांव गुतहरा में पहुंच गए। उसका शव देखकर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने जब उसके शरीर पर चोट के निशान देखे तो सूचना देकर पुलिस को बुला लिया और पुलिस से पोस्टमार्टम करने का अनुरोध किया। मृतक के छोटे भाई प्रवीन का आरोप था कि उसके भाई की हत्या कर दी गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

सीओ अमित पाठक का कहना है कि मृतक के भाई के अनुरोध पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या अथवा आत्महत्या की जानकारी हो सकेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed