फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Bail plea of husband accused of dowry death rejected

Hathras News: दहेज हत्या के आरोपी पति की जमानत याचिका खारिज, कमरे में लटका मिला था विवाहिता का शव

Mon, 10 Aug 2026 03:12 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Mon, 10 Aug 2026 03:12 PM IST
सार

विवाहिता का शव उनके घर में ही कमरे में लटका मिला था। मायके वालों ने पति के अलावा सास व ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मोटरसाइकिल व पांच लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया था।

विज्ञापन
Bail plea of husband accused of dowry death rejected
कोर्ट (प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : एएनआई

विस्तार

हाथरस की एडीजे कोर्ट तृतीय ने दहेज हत्या के मामले में अभियुक्त प्रशांत अग्रवाल की जमानत याचिका निरस्त कर दी है। मामला कोतवाली सदर क्षेत्र का है। तीन मार्च को चंचल का शव उनके घर में ही कमरे में लटका मिला था।

विज्ञापन


मामले में मायके वालों ने पति प्रशांत के अलावा सास व ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मोटरसाइकिल व पांच लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया था। पुलिस ने प्रशांत को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
विज्ञापन


न्यायालय ने अभियोजन पक्ष के तर्कों, गंभीर प्रकृति के अपराध और पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए अभियुक्त की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed