{"_id":"69c6bc0e28d6457fc10c109a","slug":"bike-and-tractor-trolley-collide-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras Accident: बाइक और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत, आठवीं कक्षा के छात्र की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras Accident: बाइक और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत, आठवीं कक्षा के छात्र की मौत, साथी घायल
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Fri, 27 Mar 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
सार
दोनों दोस्त बाइक पर किसी दावत में शामिल होने के लिए घर से निकले थे। बाइक की गति काफी तेज थी और बाइक आगे चल रही ट्रैक्टर ट्रॉली में जा घुसी। हादसे में एक की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया।
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
सादाबाद-मथुरा मार्ग पर 27 मार्च की दोपहर को गांव टीकैत के निकट एक बाइक और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत हो गई। हादसे में क्षेत्र के गांव नगला केसरी निवासी आठवीं कक्षा के छात्र 16 वर्षीय शिवम शर्मा पुत्र जगदीश प्रसाद की मौत हो गई। तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराने के कारण यह हादसा हुआ।
Trending Videos
हादसे में शिवम का साथी 16 वर्षीय सूरज गुप्ता निवासी सलेमपुर रोड सादाबाद गंभीर रूप से घायल हो गया। बताते हैं कि यह दोनों किसी दावत में शामिल होने के लिए घर से निकले थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक की गति काफी तेज थी और बाइक आगे चल रही ट्रैक्टर ट्रॉली में जा घुसी, जिसके बाद उक्त दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने शिवम को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल सूरज गुप्ता का उपचार जारी है। इधर, मौके पर पुलिस पहुंच गई। कोतवाल विजय कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना के संबंध में अभी तहरीर नहीं मिली है।

कमेंट
कमेंट X