{"_id":"6a7e2eb9ab6e1470870e22ed","slug":"canal-bank-breach-causes-pond-to-overflow-crops-submerged-hathras-news-c-58-1-sdb1001-102545-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: रजबहा की पटरी टूटने से पोखर ओवरफ्लो, फसलें डूबीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: रजबहा की पटरी टूटने से पोखर ओवरफ्लो, फसलें डूबीं
विज्ञापन
गांव धानौटी में जलमग्न हुए खेत। स्रोत : ग्रामीण
- फोटो : Villeger
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव धानौटी में जुगसना रजबहा पटरी टूटने और बारिश के पानी से गांव की पोखर ओवरफ्लो हो गया। इससे कई किसानों की धान, बाजरा और चरी की फसलें जलमग्न हो गईं। फसल को पानी में डूबा देखकर किसानों के चेहरों पर चिंता की लकीरें खिंच गईं। किसान सुबह से शाम तक खेतों से पानी निकालने में जुटे रहे।
ग्रामीणों के मुताबिक, खेतों में पानी भर जाने से चोब सिंह पहलवान की करीब 20 बीघा धान की फसल, किसान यादराम सिंह की करीब 18 बीघा धान की फसल के अलावा बच्चू प्रताप सिंह, जीतू, नंदकिशोर, सतपाल, गिरिराज, विजय समेत अन्य किसानों की धान, चरी और बाजरा की फसल पानी में डूब गई है। किसानों को आशंका है कि खेतों में अधिक समय तक पानी भरा रहने से फसल बर्बाद हो सकती है।
वहीं, गांव के रास्तों पर पानी भर जाने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि रजबहा की पटरी बार-बार टूटने और गांव में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से हर बार किसानों और ग्रामीणों को परेशानी झेलनी पड़ती है। किसानों ने पटरी की तत्काल मरम्मत कराने, पोखर को खाली कराने, जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने और जलभराव से प्रभावित फसलों का सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। बीडीओ सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि पोखर से जल निकासी के इंतजाम कराए जा रहे हैं। सचिव को मौके पर भेजकर स्थिति का जायजा लिया गया है।