फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   car driver accused in Vedprakash murder case arrested

वेदप्रकाश हत्याकांड: फरार कार चालक आरोपी गिरफ्तार, मर्डर में 17 आरोपी पहले जा चुके हैं जेल

Fri, 24 Jul 2026 04:18 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Fri, 24 Jul 2026 04:18 PM IST
सार

इस घटना के वीडियो जब पुलिस के हाथ लगे, तो कई चौंकाने वाले खुलासे हुए। घटना में 18 लोग शामिल थे। पुलिस ने 15 को गिरफ्तार कर जेल भेजा था, जबकि कमल व गौरव को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इनकी कार का चालक पवन निवासी गिजरौली घटना के बाद से ही फरार था।

विज्ञापन
car driver accused in Vedprakash murder case arrested
हत्याकाांड में फरार आरोपी गिरफ्तार - फोटो : पुलिस

विस्तार

हाथरस में प्रॉपर्टी डीलर वेदप्रकाश शर्मा की हत्या में फरार चल रहे कार चालक पवन कुमार को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार शव ठिकाने लगाने के दौरान गाड़ी पवन ही चला रहा था।

विज्ञापन


6 अप्रैल की रात को दिल्ली वाला चौकी निवासी वेदप्रकाश की हत्या की गई थी। मृतक की बहन नीतू शर्मा ने मोहल्ले के ही कमल व गौरव तथा उनके साथियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप था कि मकान हड़पने के लिए उनके भाई की हत्या की गई।
विज्ञापन


इस घटना के वीडियो जब पुलिस के हाथ लगे, तो कई चौंकाने वाले खुलासे हुए। घटना में 18 लोग शामिल थे। पुलिस ने 15 को गिरफ्तार कर जेल भेजा था, जबकि कमल व गौरव को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इनकी कार का चालक पवन निवासी गिजरौली घटना के बाद से ही फरार था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी चिरंजीवनाथ सिन्हा ने बताया कि बृहस्पतिवार को एसएचओ सतेंद्र राघव उनकी टीम ने कोटा रोड स्थित बंबा के पास से गिरफ्तार किया। वह अपने घर आने की फिराक में था। उसके पास से एक तमंचा व कारतूस बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed