सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   CBSE exam held at eight examination centres in Hathras

CBSE: कल से हाथरस में आठ परीक्षा केंद्रों पर शुरू होंगी बोर्ड की परीक्षाएं, तैयारियों को दिया गया अंतिम रूप

अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 16 Feb 2026 04:43 PM IST
विज्ञापन
सार

हाथरस के आरपीएम पब्लिक स्कूल, बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल, संत फ्रांसिस इंटर कॉलेज, दून पब्लिक स्कूल, द कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल, ओएमबी इंटरनेशनल स्कूल और संत विवेकानंद पब्लिक स्कूल में सीबीएसई की परीक्षाएं होंगी।

CBSE exam held at eight examination centres in Hathras
सीबीएसई बोर्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होंगी। इसके लिए हाथरस जिले में सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली गई हैं। केंद्र व्यवस्थापकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

Trending Videos


जिले में आठ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। कक्षा-10 में 3340 और कक्षा-12 में 2967 परीक्षार्थी शामिल होंगे। सभी केंद्रों पर सुरक्षा और गोपनीयता के विशेष इंतजाम किए गए हैं। जिले के प्रमुख विद्यालयों में शुमार आरपीएम पब्लिक स्कूल, बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल, संत फ्रांसिस इंटर कॉलेज, दून पब्लिक स्कूल, द कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल, ओएमबी इंटरनेशनल स्कूल और संत विवेकानंद पब्लिक स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा शांतिपूर्ण व नकलविहीन संपन्न कराने के लिए विद्यालय प्रबंधन सतर्क है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी परीक्षा केंद्र के संचालकों ने परीक्षार्थियों से समय से पहले केंद्र पर पहुंचने और बोर्ड के निर्देशों का पालन करने की अपील की है। सीबीएसई के जिला समन्वयक डाॅ. जगदीश शर्मा ने बताया कि इन परीक्षाओं की तैयारी पूर्ण हो चुकी हैं, शांतिपूर्ण परीक्षाएं आयोजित कराने के लिए केंद्रों को लगातार निर्देश दिए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed