फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Child drowns in rainwater-filled pit, dies.

Hathras News: बारिश के पानी से भरे गड्ढे में डूबा मासूम, मौत

Sat, 11 Jul 2026 02:38 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sat, 11 Jul 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Child drowns in rainwater-filled pit, dies.
सिद्धार्थ का फाइल फोटो।  - फोटो : File Photo
सादाबाद-मुरसान मार्ग स्थित गांव धनौली में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक हादसे में बारिश के पानी से भरे गहरे गड्ढे में डूबने से 10 वर्षीय सिद्धार्थ की मौत हो गई। मासूम दो बहनों का अकेला भाई था, जिससे परिवार का इकलौता चिराग बुझ गया है।
विज्ञापन

घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। हालांकि परिजन बच्चे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भी लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

गांव धनौली निवासी पुष्पेंद्र का 10 वर्षीय पुत्र सिद्धार्थ मुरसान रोड स्थित एक स्कूल का कक्षा छह का छात्र था। शुक्रवार को वह स्कूल से घर लौटने के बाद गांव के अन्य बच्चों के साथ खेलने निकल गया। गांव में ईंट भट्ठे के लिए मिट्टी निकाले जाने से बना करीब नौ से 10 फीट गहरा गड्ढा हाल की बारिश के कारण पानी से लबालब भर गया था। बच्चे उसी गड्ढे में नहाने उतर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहाते समय सिद्धार्थ अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया। बच्चों के शोर मचाने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। काफी देर तक चले प्रयासों के बाद नसैनी और अन्य साधनों की मदद से सिद्धार्थ को गड्ढे से बाहर निकाला गया।

परिजन तुरंत उसे उपचार के लिए सीएचसी लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed