फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Youth dies after tractor overturns in field; owner absconding.

Hathras News: खेत में ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत, मालिक फरार

Sat, 11 Jul 2026 02:37 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sat, 11 Jul 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after tractor overturns in field; owner absconding.
खेत में पलटा ट्रैक्टर, जिसके नीचे दबकर सनी की मौत हो गई। संवाद - फोटो : Samvad
गांव बूलगढ़ी में शुक्रवार की दोपहर एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। खेत में फंसे एक ट्रैक्टर को निकालने के प्रयास में 19 वर्षीय युवक सनी की ट्रैक्टर के नीचे दबकर मौत हो गई। आरोप है कि हादसे के बाद मदद करने के बजाय ट्रैक्टर मालिक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। करीब दो घंटे तक शव ट्रैक्टर के नीचे फंसा रहा। गांव बूलगढ़ी निवासी बनी सिंह अपने खेत में ट्रैक्टर चलाने के लिए गांव के ही एक वर्षीय युवक सनी (19) पुत्र संतोष को अपने साथ लेकर खेत पर गए थे। बारिश के कारण खेत की मट्टी दलदल में तब्दील हो गई थी।
विज्ञापन

इस दौरान अचानक ट्रैक्टर खेत की गीली मिट्टी में बुरी तरह फंस गया। सनी ट्रैक्टर को बाहर निकालने की जद्दोजहद कर रहा था, तभी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खेत में ही पलट गया। सनी भारी-भरकम ट्रैक्टर के नीचे दलदल में दब गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद जो मंजर देखने को मिला, उसने हर किसी की रूह कंपा दी। ट्रैक्टर पलटने के बाद सनी करीब दो घंटे तक दबा रहा। हादसे के बाद खेत में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंच गए। हादसे की जानकारी पर परिवार के लोगों ने भी खेत की तरफ दौड़ लगा दी। तब तक ट्रैक्टर मालिक भाग गया था। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से ट्रैक्टर को हटाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। तब तक पुलिस को सूचना कर दी गई थी।

चंदपा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तुरंत मौके पर जेसीबी बुलवाई, जिसकी मदद से पलटे हुए ट्रैक्टर को सीधा किया गया और नीचे दबे सनी को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है।

मां का रो-रोकर बुरा हाल
19 साल के सनी की मौत की खबर जैसे ही गांव में फैली, पूरे गांव में मातम छा गया। मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है। सनी अपने भाइयों में सबसे छोटा और सबका लाड़ला था। उसके दो बड़े भाई राजकुमार और विक्रम हैं, जो अपने छोटे भाई की इस तरह अचानक हुई मौत से गहरे सदमे में हैं। वहीं, जवान बेटे का शव देख मां का रो-रोकर बुरा हाल है और उनकी हालत संभलने का नाम नहीं ले रही है।



शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और ट्रैक्टर मालिक की तलाश सरगर्मी से की जा रही है। पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
-रामानंद कुशवाहा, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed