{"_id":"6a515f1e801c47d4fe0563a2","slug":"cyber-fraud-hathras-news-c-58-1-sdb1001-102235-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: साइबर ठगों ने बैंक खाते से उड़ाए 53 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: साइबर ठगों ने बैंक खाते से उड़ाए 53 हजार रुपये
Sat, 11 Jul 2026 02:37 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sat, 11 Jul 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : Archive
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के मोहल्ला मुकेरखाना निवासी एक युवक साइबर ठगी का शिकार हो गया। पीड़ित के बैंक खाते से अज्ञात साइबर ठगों ने करीब 53 हजार रुपये निकाल लिए। खाते से लगातार रकम कटने के संदेश मिलने पर युवक को घटना की जानकारी हुई। पीड़ित ने मामले की तहरीर सादाबाद कोतवाली में देकर कार्रवाई की मांग की है।
मोहल्ला मुकेरखाना निवासी पंकज त्यागी पुत्र सत्यप्रकाश त्यागी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 10 जुलाई की शाम करीब 5 बजे उसके मोबाइल फोन पर बैंक ऑफ बड़ौदा के खाते से 5 हजार रुपये कटने का संदेश प्राप्त हुआ। अचानक खाते से रकम निकलने का तेसेज देखकर वह घबरा गया और तत्काल बैंक शाखा पहुंचकर अपने खाते की जानकारी ली।
बैंक में जानकारी करने पर उसे पता चला कि उसके खाते से अलग-अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से कुल 53 हजार रुपये निकाले जा चुके हैं। ठगी के बाद उसके खाते में केवल 46 रुपये ही शेष बचे थे। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित के होश उड़ गए। पीड़ित ने कोतवाली में शिकायत करते हुए अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ कार्रवाई करने और उसकी रकम वापस दिलाने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद