सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Child's Health Deteriorates Following Treatment by Quack; Dies

Hathras News: झोलाछाप के इलाज से बच्चे की बिगड़ी तबीयत, मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Fri, 01 May 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Child's Health Deteriorates Following Treatment by Quack; Dies
देव पाठक का फाइल फोटो - फोटो : Family
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव छौंड़ा निवासी आठ साल के मासूम की झोलाछाप द्वारा इंजेक्शन लगाते ही हालत बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। यहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में बच्चे को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद झोलाछाप अपने क्लीनिक का ताला लगाकर फरार हो गया।
Trending Videos




बृहस्पतिवार की दोपहर करीब एक बजे गांव छौंड़ा निवासी प्रवीन पाठक के आठ साल के पुत्र देव पाठक के अचानक से पेट में दर्द हुआ। परिवार के लोग देव को उपचार के लिए लेकर नगला गढ़ू चौराहा स्थित संजीव क्लीनिक पर लेकर गए। यहां झोलाछाप ने बच्चे को इंजेक्शन लगा दिया, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




आनन-फानन परिजन बच्चे को लेकर एबीजी हॉस्पिटल पहुंचे। यहां चिकित्सक ने परिजनों से बच्चे को किसी दूसरे अस्पताल में ले जाने के लिए कहा। परिवार के लोग बच्चे को लेकर कोतवाली पहुंच गए और हंगामा करने लगे। प्रभारी निरीक्षक विपिन चौधरी ने ग्रामीणों को समझाया और बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया।



यहां से चिकित्सक ने बच्चे को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में चिकित्सक ने बच्चे को मृतक घोषित कर दिया। यहां पुलिस भी पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने बच्चे के पिता प्रवीन पाठक की तहरीर पर झोलाछाप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसडीएम नीरज शर्मा का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग को सूचित कर झोलाछाप के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed