फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Husband killed, wife seriously injured in road bus-bike collision

Hathras Accident: रोडवेज बस ने बाइक को रौंदा, गंगा स्नान जा रहे पति की मौत, घायल पत्नी अलीगढ़ मेडिकल रेफर

Fri, 01 May 2026 11:20 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Fri, 01 May 2026 11:20 AM IST
सार

गांव वालों ने विजेंद्र से कहा कि तुम गंगा स्नान करो। भगवान तुमसे खुश हो जाएंगे। इसलिए पति-पत्नी गंगा स्नान जा रहे थे। रास्ते में उनकी बाइक में रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। 

विज्ञापन
Husband killed, wife seriously injured in road bus-bike collision
रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार विजेंद्र कुमार की मौत - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

रोडवेज बस ने कासगंज रोड पर नावली गांव के पास गंगा स्नान को जाते बाइक सवार पति-पत्नी को रौंद दिया। हादसे में पति की मौत हो गई। गंभीर घायल पत्नी को अलीगढ़ के मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। 

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव बसई निवासी 30 वर्षीय विजेंद्र कुमार पुत्र कप्तान सिंह अपनी पत्नी नीरज के साथ बाइक से गंगा स्नान के लिए कछला गंगा घाट जा रहे थे। 1 मई  प्रातः आठ बजे गांव नावली पर कासगंज की तरफ से आ रही रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। गंभीर घायल पति-पत्नी को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां विजेंदर कुमार की मौत हो गई। पत्नी नीरज सिर में गंभीर चोट लगने के कारण बेहोश हो गई। उसको वहां से अलीगढ़ के मेडिकल कॉलेज के लिए भेज दिया गया है। 
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर चालक को पकड़ लिया। मृतक विजेंद्र कुमार के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक मजदूरी का काम करता था। कुछ समय से बीमार रहने के कारण मजदूरी भी नहीं कर पा रहा था। गांव वालों ने कहा कि तुम गंगा स्नान करो। भगवान तुमसे खुश हो जाएंगे। इसलिए पति-पत्नी गंगा स्नान जा रहे थे। मृतक के पास दो बेटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed