सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Primary Health Centre in Purdilnagar

Hathras: पुरदिलनगर में बनेगा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, जल्द शुरू होगी टेंडर प्रक्रिया, 3.39 करोड़ बजट स्वीकृत

अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Fri, 01 May 2026 01:07 PM IST
विज्ञापन
सार

पुरदिलनगर में करीब 3.39 करोड़ रुपये की लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनेगा। स्थानीय लोगों को लंबे समय से क्षेत्र में स्वास्थ्य केंद्र की आवश्यकता थी। छोटे-मोटे इलाज के लिए भी उन्हें दूरस्थ क्षेत्रों में जाना पड़ता था, जिससे समय और धन दोनों की हानि होती थी।

Primary Health Centre in Purdilnagar
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार

हाथरस जनपद में पुरदिलनगर क्षेत्र के लोगों को जल्द ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने वाली हैं। यहां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण के लिए शासन की ओर से बजट जारी कर दिया गया है, जिससे क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी।

Trending Videos


इस स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण करीब 3.39 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। इसके लिए संबंधित विभाग द्वारा टेंडर प्रक्रिया शुरू की जा रही है। प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य आरंभ कर दिया जाएगा। स्थानीय लोगों को लंबे समय से क्षेत्र में स्वास्थ्य केंद्र की आवश्यकता थी। छोटे-मोटे इलाज के लिए भी उन्हें दूरस्थ क्षेत्रों में जाना पड़ता था, जिससे समय और धन दोनों की हानि होती थी। ऐसे में अब स्थानीय स्तर पर लोगों को इलाज मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनने के बाद मरीजों को सामान्य बीमारियों के इलाज, टीकाकरण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं सहित कई बुनियादी सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेंगी। इससे आसपास के गांवों के लोगों को भी राहत मिलेगी। सीएमओ डॉ. राजीव राय का कहना है कि यह केंद्र बनने से क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं का दायरा बढ़ेगा और ग्रामीणों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed