{"_id":"6a417dbbdbd16b96e10274c9","slug":"complainants-were-stopped-before-they-could-reach-the-stage-hathras-news-c-56-1-hts1003-150600-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: फरियादियों को मंच तक पहुंचने से पहले रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: फरियादियों को मंच तक पहुंचने से पहले रोका
विज्ञापन
शिकायत लेकर पहुंचे गांव पैकवाड़ा निवासी अमरनाथ अग्निहोत्री।
- फोटो : samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी समस्याएं सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंचाने की उम्मीद लेकर आए कई लोगों को मायूस लौटना पड़ा। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के चलते शिकायतकर्ताओं को मंच और वीआईपी क्षेत्र के आसपास भी नहीं जाने दिया गया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने पूरे समय ऐसे लोगों पर विशेष नजर बनाए रखी।
दरअसल, कार्यक्रम में आए कई लोग शिकायत पत्र भी लाए थे। इनमें सिकंदराराऊ के गांव करारमई के मजरा लोधीपुर पट्टी देवरी निवासी श्रीदेवी भूमि विवाद की शिकायत लेकर पहुंची थीं। चंदपा के गांव पैकवाड़ा निवासी अमरनाथ अग्निहोत्री चंदपा थाने के एक उपनिरीक्षक और ग्राम प्रधान के खिलाफ शिकायत लेकर आए थे।
इनके अलावा भी कई लोग विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतों के साथ पंडाल में पहुंचे, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था इतनी सख्त रही कि किसी भी शिकायतकर्ता को मंच के आसपास तक नहीं पहुंचने दिया गया। संदिग्ध गतिविधि की आशंका पर पुलिसकर्मी ऐसे लोगों को तत्काल वहां से हटाते रहे।
विज्ञापन
गौर हो कि इससे पहले बागला डिग्री कॉलेज में हुए मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान कुछ शिकायतकर्ता वीआईपी गैलरी तक पहुंच गए थे। जिससे सबक लेते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी। परिणामस्वरूप मुख्यमंत्री का कार्यक्रम बिना किसी व्यवधान के संपन्न हुआ, लेकिन अपनी समस्याएं लेकर आए लोग मायूस ही लौट गए।