{"_id":"6ad4a52d67374bee810c55e8","slug":"attempted-theft-in-a-locked-house-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरसान: बंद मकान में चोरी का प्रयास, ताला-शटर तोड़ने की कोशिश, सीसीटीवी से चोरों की तलाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मुरसान: बंद मकान में चोरी का प्रयास, ताला-शटर तोड़ने की कोशिश, सीसीटीवी से चोरों की तलाश
Sun, 18 Oct 2026 04:24 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sun, 18 Oct 2026 04:24 PM IST
सार
अज्ञात लोगों ने बंद घर में चोरी का प्रयास किया। ताला नहीं टूटने पर चोरों ने शटर तोड़ने की कोशिश की। पुलिस आसपास के निगरानी कैमरों से चोरों का पता लगा रही है।
विज्ञापन
चोरी के लिए तोड़ा गया मेनगेट का शटर
- फोटो : संवाद
विस्तार
मुरसान में कलक्ट्रेट के निकट गांव दर्शना में अज्ञात चोरों ने एक बंद मकान में चोरी का प्रयास किया। चोरों ने घर का ताला तोड़ने की कोशिश की़, लेकिन वे इसमें सफल नहीं हो पाए। उन्होंने शटर तोड़ने का प्रयास किया। शटर का कुछ हिस्सा टूटा हुआ मिला।
विज्ञापन
मुरसान दर्शना रोड के पीड़ित मनमोहन शर्मा ने बताया कि 10 अक्तूबर को तबीयत खराब होने के कारण वे मथुरा के एक अस्पताल में भर्ती थे। इसी दौरान 16 अक्तूबर की रात अज्ञात लोगों ने उनके बंद घर में चोरी का प्रयास किया। ताला नहीं टूटने पर चोरों ने शटर तोड़ने की कोशिश की। गांव से फोन आने पर मनमोहन शर्मा को घटना की जानकारी मिली।
विज्ञापन
वे मथुरा से अपने गांव पहुंचे और पीआरवी पुलिस को सूचना दी। मुरसान कोतवाली प्रभारी गिरीश चन्द्र गौतम ने बताया कि चोरी के प्रयास का मामला सामने आया है। पुलिस आसपास के निगरानी कैमरों से चोरों का पता लगा रही है।
विज्ञापन