{"_id":"6a25dee6a2cb5242ba0b7a58","slug":"daughters-are-making-a-mark-in-acting-and-choreography-hathras-news-c-2-gur1004-991733-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: अभिनय और कोरियोग्राफी में पहचान बना रहीं बेटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: अभिनय और कोरियोग्राफी में पहचान बना रहीं बेटियां
विज्ञापन
अभिनेत्री सोनिया मित्तल।
- फोटो : samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
प्रतिभा किसी पहचान की मोहताज नहीं होती। अलीगढ़ की कई प्रतिभाएं आज मायानगरी मुंबई में अपने हुनर के दम पर सफलता के नए आयाम स्थापित कर रही हैं। अभिनय और कोरियोग्राफी के क्षेत्र में जिले की बेटियां न केवल अपनी अलग पहचान बना रही हैं, बल्कि अलीगढ़ का नाम भी राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रही हैं। ऐसी ही कुछ प्रतिभाओं से संवाद न्यूज एजेंसी ने बात की, जिन्होंने अपने अनुभव हमारे साथ साझा किए।
किस्मत अभिनय की दुनिया में ले आई : प्रगति
ज्ञान सरोवर निवासी अभिनेत्री प्रगति चौहान ने बताया कि बचपन से उनका सपना सेना में अधिकारी बनने का था, लेकिन किस्मत उन्हें अभिनय की दुनिया में ले आई। उन्होंने अपने कॅरिअर की शुरुआत मॉडलिंग प्रोजेक्ट्स, डॉक्यूमेंट्री, शॉर्ट फिल्मों, रियलिटी शो और यूट्यूब वीडियो से की। इसके बाद उन्होंने कई हरियाणवी, राजस्थानी और हिंदी म्यूजिक एलबम में काम कर पहचान बनाई। प्रगति चौहान ने टीवी धारावाहिक महाराज अग्रसेन, बुद्ध और सीआईडी जैसे लोकप्रिय कार्यक्रमों में अभिनय किया।
फिल्म जगत में उपस्थिति दर्ज करा रहीं सोनिया
कावेरी वाटिका निवासी अभिनेत्री सोनिया मित्तल भी फिल्म और टीवी जगत में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रही हैं। उन्होंने दंगल चैनल के क्राइम अलर्ट, रंग जाऊं तेरे रंग में, कैसा है रिश्ता अंजना जैसे धारावाहिकों में अभिनय किया है। बॉलीवुड फिल्म मुंबई टू आगरा में उन्होंने लीड मां और ठकुराइन की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके अलावा धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्म सेल्फी में अक्षय कुमार और इमरान हाशमी के साथ स्क्रीन साझा कर चुकी हैं।
विज्ञापन
दीक्षा ने कोरियाग्राफी में किया नाम रोशन
स्वर्ण जयंती नगर निवासी दीक्षा नागपाल ने कोरियोग्राफी के क्षेत्र में अलीगढ़ का नाम रोशन किया है। बचपन से नृत्य की शौकीन दीक्षा ने दिल्ली के श्रीराम भारतीय कला केंद्र से कथक में एमए की शिक्षा प्राप्त की। वर्ष 2011 में उन्होंने प्रसिद्ध कोरियोग्राफर गणेश आचार्य के सानिध्य में कार्य करना शुरू किया और इसके बाद फिल्म जगत में अपनी अलग पहचान बनाई। दीक्षा ने पद्मावत, बाजीराव मस्तानी, जुड़वा-2, बागी-2, भूमि और नोट आउट जैसी फिल्मों में कोरियोग्राफर के रूप में कार्य किया है।

Trending Videos

अभिनेत्री सोनिया मित्तल।- फोटो : samvad