{"_id":"6a25df405b61559bc505ebf8","slug":"woman-commits-suicide-by-hanging-herself-hathras-news-c-210-1-sali1003-100740-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: फंदा लगाकर महिला ने की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: फंदा लगाकर महिला ने की खुदकुशी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गांव पिपलोई में रविवार शाम एक महिला ने अपने घर में कमरे में साड़ी का फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली। मौके पर पहुंचे परिजनों ने ससुराल वालों पर दहेज खातिर हत्या का आरोप लगाया है।
नाहर सिंह के तीन बेटे हैं। सबसे छोटे बेटे ललित कुमार की शादी अप्रैल 2025 को बुलंदशहर के गांव नयाबांस के मुरारीलाल की बेटी कृष्णा (20) के साथ हुई थी। ललित कुमार रेवाड़ी में एक कंपनी में नौकरी करता है। पिता नाहर सिंह ने बताया कि रविवार शाम तीनो बेटों की पत्नियां अपने अपने कमरे में थीं। वह खेत से खाना खाने घर पहुंचा बहू कृष्णा को खाना लाने के लिए आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। जब उसने दरवाजा खट-खटाया तो दरवाजा अंदर से बंद था। शोर शराबा सुन कर पड़ोसी पहुंचे और दरवाजा तोड़कर कृष्णा को फंदे से उतारा, लेकिन जब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर मायका पक्ष व थाना पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी सुशील कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
Trending Videos