सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Special train for police recruitment exam

Hathras: पुलिस भर्ती परीक्षा आज से, 8 से 10 जून तक मथुरा-बरेली के बीच चलेगी एग्जाम स्पेशल ट्रेन, यह रहेगा टाइम

अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Mon, 08 Jun 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
सार

पूर्वोत्तर रेलवे ने 8, 9 और 10 जून को 05312/05311 कासगंज-कानपुर अनवरगंज-कासगंज परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। यह ट्रेन कासगंज, कायमगंज, फर्रुखाबाद, कन्नौज और बिल्हौर होते हुए कानपुर पहुंचेगी।

Special train for police recruitment exam
ट्रेन - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए पूर्वोत्तर रेलवे ने 8, 9 और 10 जून को विशेष ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। इसमें बरेली-मथुरा परीक्षा स्पेशल ट्रेन का ठहराव हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन पर होने से जिले के अभ्यर्थियों को राहत मिलेगी।



पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के अनुसार 05309 बरेली-मथुरा परीक्षा स्पेशल ट्रेन तीनों दिन बरेली जंक्शन से 4.00 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन बदायूं से 4:48 बजे, उझानी से 5:00 बजे, सोरों शूकर क्षेत्र से 5:32 बजे, कासगंज से 6:10 बजे, सिकंदराराऊ से 6:36 बजे, हाथरस सिटी से 7:17 बजे और मथुरा छावनी से 8:30 बजे प्रस्थान कर 8:45 बजे मथुरा जंक्शन पहुंचेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वापसी में 05310 परीक्षा स्पेशल ट्रेन मथुरा जंक्शन से दोपहर 1:10 बजे प्रस्थान करते हुए मथुरा छावनी से 1:25 बजे, हाथरस सिटी से 2: 13 बजे, सिकंदराराऊ से 2:42 बजे, कासगंज से 3:20 बजे, सोरों शूकर क्षेत्र से 3:40 बजे, उझानी से 4:17 बजे, बदायूं से 4:35 बजे छूटकर 5:50 बजे बरेली जंक्शन पहुंचेगी। इज्जतनगर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी सफदर हुसैन ने बताया कि अभ्यर्थियों की भीड़ को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है, ताकि उन्हें परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। 
विज्ञापन
Trending Videos


हाथरस सिटी स्टेशन पर समय

  • 05309 बरेली-मथुरा परीक्षा स्पेशल : सुबह 7:17 बजे
  • 05310 मथुरा-बरेली परीक्षा स्पेशल : दोपहर 2:13 बजे


कासगंज-कानपुर के बीच भी चलेगी परीक्षा स्पेशल
पूर्वोत्तर रेलवे ने 8, 9 और 10 जून को 05312/05311 कासगंज-कानपुर अनवरगंज-कासगंज परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। यह ट्रेन कासगंज, कायमगंज, फर्रुखाबाद, कन्नौज और बिल्हौर होते हुए कानपुर पहुंचेगी। इसका संचालन पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed