{"_id":"6a05ad8654519309c90bf50d","slug":"decline-in-cbse-inter-results-in-hathras-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"CBSE: हाथरस में इंटर के रिजल्ट में 2.17 फीसदी की गिरावट, पाठ्यक्रम में बदलाव के कारण आई कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CBSE: हाथरस में इंटर के रिजल्ट में 2.17 फीसदी की गिरावट, पाठ्यक्रम में बदलाव के कारण आई कमी
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Thu, 14 May 2026 04:40 PM IST
विज्ञापन
सार
हाथरस जिले का इस बार का कुल परीक्षा परिणाम 94.76 फीसदी रहा है। हालांकि यह आंकड़ा काफी बेहतर है, लेकिन पिछले वर्ष के परिणामों से तुलना करने पर इसमें 2.17 फीसदी की गिरावट देखी गई है।
रिजल्ट आने पर खुशी में सेल्फी लेतीं छात्राएं
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा घोषित इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम में पिछले साल के मुकाबले 2.17 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। प्रधानाचार्यों का कहना है कि यह कमी बहुत बड़ी नहीं है, लेकिन यह भविष्य के लिए एक चेतावनी है कि परीक्षार्थियों को अपनी तैयारी में और अधिक सुधार करने की आवश्यकता है।
Trending Videos
आंकड़ों पर गौर करें तो इस वर्ष हाथरस जिले का कुल परीक्षा परिणाम 94.76 फीसदी रहा है। हालांकि यह आंकड़ा काफी बेहतर है, लेकिन पिछले वर्ष के परिणामों से तुलना करने पर इसमें 2.17 फीसदी की गिरावट देखी गई है। सीबीएसई के सिटी कोऑर्डिनेटर डाॅ. जगदीश शर्मा ने बताया कि पाठ्यक्रम में बदलाव या मूल्यांकन के कड़े मानकों के कारण परिणाम में यह आंशिक कमी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
परिणाम में आई इस गिरावट को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। दूसरी ओर सफल होने वाले विद्यार्थियों में उत्साह देखा जा रहा है। स्कूलों में छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। अब विद्यार्थी स्नातक स्तर पर प्रवेश और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारियों में जुट गए हैं।