सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Decline in CBSE Inter results in Hathras

CBSE: हाथरस में इंटर के रिजल्ट में 2.17 फीसदी की गिरावट, पाठ्यक्रम में बदलाव के कारण आई कमी

अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Thu, 14 May 2026 04:40 PM IST
विज्ञापन
सार

हाथरस जिले का इस बार का कुल परीक्षा परिणाम 94.76 फीसदी रहा है। हालांकि यह आंकड़ा काफी बेहतर है, लेकिन पिछले वर्ष के परिणामों से तुलना करने पर इसमें 2.17 फीसदी की गिरावट देखी गई है।

Decline in CBSE Inter results in Hathras
रिजल्ट आने पर खुशी में सेल्फी लेतीं छात्राएं - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा घोषित इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम में पिछले साल के मुकाबले 2.17 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। प्रधानाचार्यों का कहना है कि यह कमी बहुत बड़ी नहीं है, लेकिन यह भविष्य के लिए एक चेतावनी है कि परीक्षार्थियों को अपनी तैयारी में और अधिक सुधार करने की आवश्यकता है।

Trending Videos


आंकड़ों पर गौर करें तो इस वर्ष हाथरस जिले का कुल परीक्षा परिणाम 94.76 फीसदी रहा है। हालांकि यह आंकड़ा काफी बेहतर है, लेकिन पिछले वर्ष के परिणामों से तुलना करने पर इसमें 2.17 फीसदी की गिरावट देखी गई है।  सीबीएसई के सिटी कोऑर्डिनेटर डाॅ. जगदीश शर्मा ने बताया कि पाठ्यक्रम में बदलाव या मूल्यांकन के कड़े मानकों के कारण परिणाम में यह आंशिक कमी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिणाम में आई इस गिरावट को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। दूसरी ओर सफल होने वाले विद्यार्थियों में उत्साह देखा जा रहा है। स्कूलों में छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। अब विद्यार्थी स्नातक स्तर पर प्रवेश और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारियों में जुट गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed