सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Doctors missing in some places, staff in others... Jan Arogya Melas lack luster.

Hathras News: कहीं चिकित्सक, कहीं स्टाफ नहीं...जन आरोग्य मेले बेरौनक

संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Mon, 30 Mar 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Doctors missing in some places, staff in others... Jan Arogya Melas lack luster.
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
अवकाश के दिन जिले में लगने वाले मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले को लेकर स्वास्थ्य विभाग लापरवाही है। कहीं चिकित्सक नहीं आते तो कहीं स्टाफ नहीं मिलता। कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार भी कम हो गया है। इसी का नतीजा है पिछले दिनों की तुलना में मरीजों की संख्या आधी रह गई है। रविवार को जिले के 30 स्वास्थ्य केंद्रों पर केवल 782 मरीज ही पहुंचे। इनमें त्वचा रोग के सबसे अधिक मरीज पहुंचे।
Trending Videos





जन आरोग्य मेले में 429 पुरुष, 253 महिलाएं व 100 बच्चे परामर्श के लिए पहुंचे। इनमें त्वचा रोग के सबसे अधिक 130 मरीज पहुंचे। इनके अलावा बुखार के 90, मधुमेह के 88, पेट के 88 मरीज व अन्य बीमारियों के 190 मरीज उपचार को पहुंचे। लोगों में हाइपरटेंशन की समस्या भी बढ़ती जा रही है। ऐसे 41 मरीजों को परामर्श दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




डेंगू और मलेरिया के लिए किए गए टेस्ट में पॉजिटिव मामलों की संख्या शून्य रही। सबसे अधिक बिसावर स्वास्थ्य केंद्र पर 47 मरीजों ने उपचार कराया, जबकि हसायान के स्वास्थ्य केंद्र नगला वीर सहाय व श्रीनगर में मरीजों की संख्या शून्य रही। गांव आरती में मात्र नौ मरीज ही आए।



शहरी स्वास्थ्य केंद्र जलेसर रोड पर मात्र 12 मरीज पहुंचे। इसी तरह अधिकतर स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों की संख्या 20 से कम रही। सीएमओ डाॅ. राजीव राय का कहना है कि कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है और नियमित निरीक्षण भी किया जाता है। अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिले, इसके लिए दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed