सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Lord Mahavir Swami shobha yaatra in Hathras

Hathras News: स्वर्ण रथ में विराजमान होंगे भगवान महावीर स्वामी, शोभायात्रा आज, बंद रहेंगी मीट की दुकानें

अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Mon, 30 Mar 2026 10:37 AM IST
विज्ञापन
सार

देश में अपनी अलग पहचान रखने वाले इस 138 साल पुराने इस रथ में भगवान महावीर सवार होकर नगर में भ्रमण करेंगे। इसके साथ ही शोभायात्रा में रजत व एरावत रथ भी पर परंपरागत तरीके से शामिल किए जाएंगे।

Lord Mahavir Swami shobha yaatra in Hathras
महावरी स्वामी शोभायात्रा के लिए तैयार किया गया स्वर्ण रथ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

भगवान स्वामी के 2625वें जन्म कल्याणक महोत्सव के मौके पर हाथरस शहर में 30 मार्च को धूमधाम से शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसमें 138 साल पुराने स्वर्ण रथ में सवार होकर भगवान महावीर नगर में भ्रमण करेंगे। बार पूरा शहर णमोकार मंत्र से गुंजायमान होगा। श्री1008 महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के अंतर्गत सोमवार को निकलने वाली शोभायात्रा की तैयारी एक दिन पहले रविवार से की गई। 

Trending Videos


शोभायात्रा के मुख्य आकर्षण स्वर्ण रथ को श्री नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर नयागंज से बाहर निकालकर तैयार किया गया। देश में अपनी अलग पहचान रखने वाले इस 138 साल पुराने इस रथ में भगवान महावीर सवार होकर नगर में भ्रमण करेंगे। इसके साथ ही शोभायात्रा में रजत व एरावत रथ भी पर परंपरागत तरीके से शामिल किए जाएंगे। इसके अलावा सिद्ध चक्र मंडल और झंडी को भी शामिल किया जाएगा। शोभायात्रा में जैन धर्म के मुख्य धार्मिक स्थलों पर आधारित झांकी मुख्य आकर्षण का केंद्र होंगी। शहर में जगह-जगह तोरण द्वार तैयार किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर साल ही इस शोभायात्रा में जैन मंदिर के 138 साल पुराने स्वर्ण रथ को शामिल किया जाता है। इस साल भी इसकी तैयारी की जा रही है। वर्ष 1972 में मंदिर निर्माण के दौरान ही पदमराज जैन बेसवां वालों के पूर्वजों ने इस रथ को बनवाया था। देश में इस तरह का दूसरा कोई स्वर्ण रथ व एरावत रथ नहीं है।-अनिल कुमार जैन गुड्डू, प्रबंधक, नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, हाथरस।
इस साल शोभायात्रा का आयोजन महावीर चौक नयागंज से होगा। स्वर्ण व रजत रथ के साथ ही एरावत पर जिनवाणी के साथ इंद्र सवार होंगे। इसके अलावा दूसरे जनपदों से भी कई झांकियां शोभायात्रा में शामिल होंगी। आयोजन में जैन समाज की सभी सहयोगी संस्थाओं का योगदान है।-उमाशंकर जैन, अध्यक्ष, जैन नवयुवक सभा, हाथरस।

ये कार्यक्रम होंगे आज
जन्म कल्याणक महोत्सव में सोमवार की सुबह साढ़े पांच बजे प्रभात फेरी की शुरुआत नेमिनाथ दिगंबर जैन छोटा मंदिर हलवाई खाना से होगी। सात बजे ध्वजारोहण एवं मिष्ठान वितरण पार्श्वनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर जैन गली से किया जाएगा। इसके बाद सुबह नौ बजे से शोभायात्रा नयागंज स्थित नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर से शुरू होगी। यहीं पर दोपहर 12:30 बजे से श्रीजी का कलशाभिषेक होगा। शाम सात बजे नयागंज जैन मंदिर में सामूहिक आरती का आयोजन किया जाएगा।

30 मार्च का अवकाश न होने से रोष
देश में महावीर जयंती का त्योहार 30 मार्च को मनाया जा रहा है। इसके लिए उत्तराखंड, मध्य प्रदेश व राजस्थान आदि कई प्रदेशों में 31 मार्च की जगह 30 मार्च को अवकाश घोषित किया गया है, लेकिन प्रदेश सरकार की ओर से 30 मार्च का अवकाश घोषित नहीं किया गया है, जिससे समाज में रोष है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed