सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Gas Agency Found Closed; Show-Cause Notice Issued

Hathras News: गैस एजेंसी मिली बंद, कारण बताओ नोटिस जारी

संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Mon, 30 Mar 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Gas Agency Found Closed; Show-Cause Notice Issued
शहर की एक गैस एजेंसी पर लगी भीड़।  संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
जिले में घरेलू गैस उपभोक्ताओं की बढ़ती भीड़ और कंट्रोल रूम में मिल रही शिकायतों के मद्देनजर प्रशासन ने रविवार को विभिन्न गैस एजेंसियों और फिलिंग स्टेशनों का निरीक्षण किया। इस दौरान एपी भारत गैस एजेंसी बिना किसी पूर्व सूचना के बंद मिलने पर संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
Trending Videos




क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी रितेश चंद्रा और पूर्ति निरीक्षकों की टीम ने दोपहर दो बजे गढ़ी तमना स्थित एपी भारत गैस एजेंसी का निरीक्षण किया। इस दौरान एजेंसी का गोदाम और कार्यालय बंद पाया गया। सूचना पट पर बंदी का कोई कारण भी अंकित नहीं था। टीम ने एजेंसी के मोबाइल नंबरों पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन वे भी बंद मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन




मौके पर मौजूद उपभोक्ताओं ने बताया कि कार्यालय बंद होने से उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। डीएम के निर्देशानुसार इस लापरवाही पर एजेंसी को नोटिस जारी कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसी क्रम में टीम गांव रतनगढ़ी स्थित सुविधा इंडेन गैस सर्विस पर पहुंची।



यहां स्टॉक बोर्ड पर 26 मार्च के बाद की कोई प्रविष्टि नहीं थी। टीम ने मेंडू रोड स्थित श्री ओम फिलिंग स्टेशन का भी निरीक्षण किया। डीएसओ ध्रुवराज यादव ने बताया कि मध्य पूर्व में युद्ध की परिस्थितियों के चलते उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। जनहित के विरुद्ध कार्य करने वाले और बिना सूचना एजेंसी बंद रखने वाले संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed