फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Drunk husband strangled his wife to death

Hathras News: पहली गई छोड़कर, दूसरी पत्नी की नशे में की गला घोंटकर हत्या, आरोपी पति की तलाश में जुटी पुलिस

Tue, 28 Jul 2026 10:07 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Tue, 28 Jul 2026 10:07 PM IST
सार

घर से पति-पत्नी के बीच झगड़े की आवाजें आईं। चीख-पुकार के बाद अचानक सन्नाटा छा गया। इसके बाद ग्रामीणों ने अभिषेक को घर से भागते देखा। पड़ोसी अंदर गए तो कोमल लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़ी थी।

विज्ञापन
Drunk husband strangled his wife to death
मृतका कोमल, वारदात के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हाथरस में चंदपा के गांव गढ़ी परती बनारसी में 28 जुलाई शाम दिमागी रूप से अस्वस्थ और नशे के आदी युवक ने पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। मृतका के शरीर, गर्दन और चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। सूचना के बाद पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। वारदात के बाद भागे हुए पति की पुलिस तलाश कर रही है।

विज्ञापन


मैनपुरी के चितायन गांव की रहने वाली कोमल (27) की शादी चार साल पहले अभिषेक से हुई थी। ग्रामीणों के अनुसार अभिषेक शराब का आदी था और नशे में कोमल के साथ मारपीट करता था। शादी के डेढ़ साल बाद बेटी होने के बाद भी उसकी हरकतों में सुधार नहीं आया। शराब के कारण रोज घर में कहासुनी होती थी। शराब की लत के कारण परिजन उसे एक बार नशा मुक्ति केंद्र में भी भर्ती करा चुके थे। 
विज्ञापन


मंगलवार की शाम को भी घर से पति-पत्नी के बीच झगड़े की आवाजें आई थीं। चीख-पुकार के बाद अचानक सन्नाटा छा गया। इसके बाद ग्रामीणों ने अभिषेक को घर से भागते देखा। पड़ोसी अंदर गए तो कोमल लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़ी थी। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सीओ सादाबाद जेएन अस्थाना, चंदपा थाना पुलिस और फील्ड यूनिट फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पहुंच कर जांचा तो कोमल की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया है। मृतका के मायके वालों को सूचित कर दिया गया है। प्रथम दृष्टया मामला गला दबाकर हत्या करने का लग रहा है। फिलहाल मायके पक्ष से तहरीर मिलने का इंतजार है। पुलिस मामले की हर पहलू से बारीकी से जांच कर रही है।-जेएन अस्थाना, सीओ सादाबाद

पहली पत्नी भी छोड़कर चली गई थी
गांव के रामनिवास उर्फ ओमवीर सिंह के तीन बेटों में से अभिषेक सबसे छोटा है। ग्रामीणों के अनुसार शराब के कारण उसकी मानसिक स्थिति भी खराब हो गई है। अभिषेक की पहली शादी आगरा की एक युवती से हुई थी। शराब के कारण ही वह कुछ समय बाद छोड़ कर चली गई थी। इसके बाद कोमल से उसकी शादी कराई गई। उसके सभी भाई अलग-अलग रहते हैं। पिता शहर में एक फैक्टरी में काम करते हैं।

मासूमों पर टूटा दुखों का पहाड़
इस दर्दनाक वारदात ने दो मासूम बच्चों के सिर से मां का आंचल छीन लिया है। कोमल की ढाई साल की एक बेटी और महज दो महीने का एक दुधमुंहा बेटा है। मां की मौत के बाद दोनों मासूमों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed