फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Girl Student preparing for NEET dies in accident

Hathras Accident: कोचिंग से नीट की तैयारी कर लौट रही छात्रा को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, मौत, सदमे में परिवार

Tue, 28 Jul 2026 06:24 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Tue, 28 Jul 2026 06:24 PM IST
सार

खुशी स्कूटी से अलीगढ़ रोड पर नीट कोचिंग गई थी। वह कोचिंग से घर आने के लिए निकली। पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी में टक्कर मार दी। इससे खुशी स्कूटी सहित नीचे गिर गई। ट्रैक्टर का अगला पहिया खुशी के ऊपर से निकल गया।  

विज्ञापन
Girl Student preparing for NEET dies in accident
नीट छात्रा खुशी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हाथरस के तालाब चौराहा स्थित फ्लाईओवर पर 27 जुलाई की शाम को ट्रैक्टर से कुचलकर गंभीर रूप से घायल हुई छात्रा खुशी (18) की मौत हो गई। छात्रा शहर के पशु चिकित्सक की बेटी थी और नीट की तैयारी कर रही थी। कोचिंग से लौटते समय वह हादसे का शिकार हो गई। बेटी की मौत से परिवार सदमे में है। 

विज्ञापन


शहर के पुराना मिल कंपाउंड निवासी डाॅ. संजीव अग्रवाल पशु चिकित्सक हैं। कंपाउंड में ही उनका क्लीनिक है। संजीव की छोटी बेटी खुशी इसी साल इंटर करने के बाद नीट की तैयारी कर रही थी। बड़ा बेटा निकुंज अग्रवाल गुरुग्राम में पढ़ाई कर रहा है। सोमवार की शाम को रोजाना की तरह खुशी स्कूटी से अलीगढ़ रोड पर नीट कोचिंग गई थी। शाम करीब 7:30 बजे वह कोचिंग से घर आने के लिए निकली। तालाब चौराहा स्थित फ्लाईओवर पर कोतवाली सदर की ओर उतरते समय पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी में टक्कर मार दी। इससे खुशी स्कूटी सहित नीचे गिर गई। 
विज्ञापन


आगे चल रहा एक और स्कूटी सवार युवक ट्रैक्टर की चपेट में आ गया और गिर गया, लेकिन ट्रैक्टर का अगला पहिया खुशी के ऊपर से निकल गया, जिसके बाद ट्रैक्टर रुक गया।  मौके पर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने छात्रा को जिला अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचाया। इधर, ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर लेकर भाग निकला, जबकि दूसरा स्कूटी सवार छात्र भी वहां से चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल पहुंचने तक छात्रा बेहोश थी। प्राथमिक उपचार के दौरान उसे होश आया और वह रोने लगी। उसकी नाक से खून बह रहा था और कोई बाहरी चोट नहीं थी। छात्रा ने अपना नाम, पता और पिता का फोन नंबर वहां मौजूद लोगों को बताया। इसके बाद परिजनों को खबर की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed