पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Efforts were made to woo farmers, entrepreneurs, women, and the youth

Hathras News: किसान, उद्यमी, महिलाओं व युवाओं को रिझाने की रही कोशिश

Mon, 29 Jun 2026 01:37 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Efforts were made to woo farmers, entrepreneurs, women, and the youth
सलेमपुर में जनसभा को संबो​धित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : samvad
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथरस, सिकंदराराऊ और सादाबाद तीनों विधानसभाओं के हर वर्ग के व्यक्ति को रिझाने का प्रयास किया। मुख्यमंत्री ने युवाओं, किसानों, महिलाओं और उद्यमियों को साधने के लिए कई बड़ी घोषणाएं कीं और कानून-व्यवस्था के मोर्चे पर बेटियों की सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन



मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन की शुरुआत हाथरस की पावन धरा, दाऊजी की भूमि और प्रसिद्ध साहित्यकार काका हाथरसी के हास्य व्यंग्य को नमन करते हुए की। उन्होंने हाथरस की विश्वप्रसिद्ध हींग की खुशबू, देसी गाय के घी के स्वाद और यहां के गुड़ की मिठास का विशेष रूप से जिक्र करते हुए कहा कि ये उत्पाद आज हाथरस को नई पहचान दिला रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हाथरस का औद्योगिक क्षेत्र और मथुरा-बरेली फोर-लेन मार्ग से इसका जुड़ा होना यहां नए उद्योगों को तेजी से आकर्षित कर रहा है, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार की अपार संभावनाएं बन रही हैं।
विज्ञापन

आलू बेल्ट को साधने पर किया फोकस
आलू उत्पादक किसानों की समस्याओं पर बात करते हुए सीएम ने कहा कि सरकार अन्नदाताओं के चेहरे पर खुशहाली लाने के लिए पूरी तरह संकल्पित है। उन्होंने घोषणा की कि यहां के आलू किसानों के लिए जल्द ही एक आधुनिक प्रोसेसिंग सेंटर और कोल्ड स्टोरेज की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि आगरा में इंटरनेशनल पोटैटो सेंटर को स्वीकृति दे दी गई है, जिससे किसानों को सही समय पर उच्च गुणवत्ता वाले बीज उपलब्ध हो सकेंगे। कृषि लागत को कम करने और बेहतर उत्पादन के लिए वाराणसी में इंटरनेशनल राइस सेमी इंस्टीट्यूट का गठन किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कानून व्यवस्था और सुरक्षा के मुद्दे महिलाओं को साधा
मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि डबल इंजन की सरकार बिना किसी भेदभाव के, जाति, क्षेत्र या भाषा के आधार पर अंतर किए बिना समाज के हर तबके तक विकास का लाभ पहुंचा रही है। हर गरीब को मुफ्त राशन और सिर ढकने के लिए पक्का आवास दिया जा रहा है। हर घर में शौचालय का निर्माण कराया गया है और उज्ज्वला योजना के तहत महिलाओं को मुफ्त एलपीजी कनेक्शन दिए गए हैं। अब सरकार द्वारा वर्ष में दो बार (होली और दीपावली पर) उज्ज्वला लाभार्थियों को मुफ्त भरा हुआ सिलिंडर भी प्रदान किया जा रहा है। सीएम ने कहा कि उनके एक सही फैसले के कारण ही आज प्रदेश में सुरक्षा का माहौल है, बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित हुई है।
लौह पुरुष के नाम पर हाथरस में बन रहा ''एम्प्लॉयमेंट जोन''
युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री ने एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि इस औद्योगिक क्षेत्र के पूरी तरह विकसित होने से हाथरस, कासगंज और एटा के हजारों नौजवानों को एक ही छत के नीचे बिना किसी भेदभाव के नौकरी और रोजगार के बेहतरीन अवसर मिलेंगे। हाथरस में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के नाम पर एक ''एम्प्लॉयमेंट जोन'' बनाया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, युवाओं को नए उद्योग और स्टार्टअप स्थापित करने के लिए सरकार की युवा उद्यमी योजना के तहत पहले चरण में पांच लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त या सुलभ लोन दिया जा रहा है।
जनभावनाओं का सम्मान, मेडिकल कॉलेज
और बस स्टैंड की समस्या का समाधान
स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा सौंपे गए विकास प्रस्तावों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने जनता को आश्वस्त किया कि उन्होंने क्षेत्र की दो सबसे प्रमुख और पुरानी समस्याओं के समाधान का वादा करते हुए जनता का विश्वास जीतने का प्रयास किया। सीएम ने स्पष्ट घोषणा की कि हाथरस के मेडिकल कॉलेज और सिकंदराराऊ में नए बस स्टैंड के निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत की जा चुकी है, जिसे बहुत जल्द जारी कर दिया जाएगा ताकि कार्य तेजी से पूरा हो सके।

24 जून को न आ पाने पर जताया अफसोस
अपने संबोधन के दौरान भावुक होते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्हें पहले 24 जून को ही हाथरस आना था, लेकिन लखनऊ में एक दुर्भाग्यपूर्ण अग्निकांड की घटना होने के कारण आपातवश वे उस दिन उपस्थित नहीं हो पाए थे, जिसका उन्हें बेहद दुख है। हाथरस के विकास को लेकर अलीगढ़ में पहले ही समीक्षा बैठक की जा चुकी थी। उन्होंने जनता की तारीफ करते हुए कहा कि आपने यहां से अच्छे जनप्रतिनिधि चुनकर भेजे हैं, यही कारण है कि आज क्षेत्र में चौतरफा विकास हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed