{"_id":"6a7e2f6c801f2cffa100b2ff","slug":"electricity-workers-beaten-up-while-installing-a-pole-case-registered-hathras-news-c-56-1-hts1005-152754-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: खंभा लगाने गए बिजली कर्मियों को पीटा, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: खंभा लगाने गए बिजली कर्मियों को पीटा, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : Archive
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगला लच्छी गांव में बिजली का खंभा लगाने को लेकर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने बिजली विभाग के कर्मचारियों के साथ मारपीट भी की। पुलिस के हस्तक्षेप से तीन घंटे बाद रात करीब 11 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी।
मंगलवार दोपहर गांव में एक खंभा टूट गया। बिजली विभाग के कर्मचारी नया खंभा लगाने पहुंचे। राम प्रसाद और लांगुरिया ने इसका विरोध किया। उन्होंने कहा कि बिजली की लाइन उनके घर के ऊपर से जा रही है। कर्मचारियों ने लाइन को उनके घर से अलग करने का प्रयास किया। लेकिन दोनों पूरी लाइन हटाने पर अड़ गए। लोगों ने बिजलीकर्मी और अन्य कर्मचारियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। वे छत पर चढ़कर बिजली के तारों को पकड़कर बैठ गए। करीब तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति शुरू नहीं होने दी।
सूचना पर पहुंची चंदपा पुलिस ने महिला और अन्य लोगों को लाइन से हटाया। अवर अभियंता विकास कुमार की तहरीर पर राम प्रसाद, लांगुरिया, पूनम, लता और प्रतिमा सहित पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इन पर सरकारी काम में बाधा, मारपीट और सरकारी संपत्ति को क्षति पहुंचाने की धाराएं लगाई गई हैं। सीओ जेएन अस्थाना ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।