पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Enthusiasm among women; the differently-abled did not lag behind either

Hathras News: महिलाओं में उत्साह, दिव्यांग भी नहीं रहे पीछे

Mon, 29 Jun 2026 01:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Enthusiasm among women; the differently-abled did not lag behind either
मुख्यमंत्री का भाषण सुनतीं महिलाएं। - फोटो : samvad
सलेमपुर औद्योगिक क्षेत्र में हुई मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा में महिलाओं, बुजुर्गों और दिव्यांगों में विशेष उत्साह दिखाई दिया। सुबह से ही हाथरस, सादाबाद और सिकंदराराऊ विधानसभा क्षेत्र से महिलाएं सलेमपुर पहुंचीं। तेज धूप और उमस के बावजूद लोगों में सीएम योगी की एक झलक पाने का उत्साह दिखाई दिया।
विज्ञापन



महिलाएं घरों के रोजमर्रा के कामों की चिंता छोड़कर सुबह ही सलेमपुर के लिए रवाना हो गई थीं। बड़ी संख्या में महिलाएं समूह बनाकर बसों और अन्य वाहनों से कार्यक्रम स्थल पहुंचीं। महिला पंडाल में भीड़ रही। मुख्यमंत्री के संबोधन के दौरान महिलाओं ने उत्साह दिखाया।
विज्ञापन


कई माताएं अपने दुधमुंहे बच्चों को गोद में लेकर पहुंचीं। बच्चों को पानी पिलाकर उन्हें गर्मी से बचाने का प्रयास किया। यही उत्साह दिव्यांगों और बुजुर्गों में भी दिखा। कई दिव्यांग बैसाखियों के सहारे कार्यक्रम स्थल तक पहुंचे, जबकि बुजुर्ग भी परिजनों के साथ पंडाल में मौजूद रहे। उम्र और शारीरिक परेशानियां भी उनके उत्साह के आड़े नहीं आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमें पहली बार योगी जी को मंच पर देखने का मौका मिला है। मैं एनआरएम की महिलाओं को भी साथ लेकर आई हूं। घर के काम की कोई चिंता नहीं है, योगी जी रोज-रोज तो हाथरस आते नहीं।

-पूनम, ग्राम पंचायत हड़ौली, सासनी।

योगी जी को देखने और सुनने आए हैं। घर का काम करने के लिए और भी दिन पड़े हैं। गांव में ही बस आई थी, उसी से सलेमपुर आए हैं। गर्मी बहुत है, इसके अलावा कोई परेशानी नहीं है।
-रेखा रानी यादव, निवासी सिकंदराराऊ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed