{"_id":"6a216097ab5817ec9104737d","slug":"fire-broke-out-in-the-store-room-of-hathras-district-hospital-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: जिला अस्पताल के स्टोर रूम में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: जिला अस्पताल के स्टोर रूम में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, लाखों का नुकसान
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Thu, 04 Jun 2026 04:55 PM IST
विज्ञापन
सार
हाथरस जिला अस्पताल के स्टोर रूम में आग लगी। इससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ। दमकल कर्मियों ने 30 मिनट में आग बुझाई। अस्पताल प्रबंधन को तार दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए।
जिला अस्पताल के स्टोर रूम में लगी आग
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
हाथरस के जिला अस्पताल के स्टोर रूम में अचानक आग लग गई। जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी है। आग से निष्प्रयोज्य सामान जलकर राख हो गया।
Trending Videos
हाथरस जिला अस्पताल के स्टोर रूम में दोपहर डेढ़ बजे आग लग गई। यह हादसा बिजली केबल में शॉर्ट सर्किट के कारण हुआ। आग स्टोर रूम में रखे निष्प्रयोज्य सामान में लगी थी। इस घटना से अस्पताल परिसर में हडक़ंप मच गया। बिजली के तार में करंट दौड़ने के कारण आग पर काबू पाने में कुछ समय लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
दमकल कर्मियों ने करीब 30 मिनट में आग बुझा दी। यह स्टोर रूम ओपीडी के ठीक बगल में स्थित है। एडीएम, एसडीएम और सीएफओ ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। इस आगजनी में लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। अस्पताल प्रबंधन को बिजली के तारों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं।