सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Five get life imprisonment for killing petrol pump salesman during robbery

Hathras News: डकैती के दौरान पेट्रोल पंप सेल्समैन की हत्या में पांच को आजीवन कारावास

संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sat, 21 Mar 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Five get life imprisonment for killing petrol pump salesman during robbery
विज्ञापन
पेट्रोल पंप पर डकैती के दौरान सेल्समैन की हत्या के मामले में शुक्रवार को एडीजे एफटीसी कोर्ट प्रथम ने पांच अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। नौ साल पहले मेंडू रोड स्थित पेट्रोल पंप पर सनसनीखेज घटना हुई थी। घटना के दूसरे दिन ही पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया था।
Trending Videos





पेट्रोप पंप संचालक शुभम अग्रवाल ने 11 अक्टूबर 2017 की रात को कोतवाली हाथरस गेट में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसी रात लगभग 12.30 बजे वैगनआर कार में बदमाश उनके पेट्रोल पंप पर पहुंचे और सेल्समैन राजवीर से टंकी फुल करा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन



राजवीर ने रुपये मांगे तो उसके साथ लूटपाट व मारपीट की। मारपीट होती देख सेल्समैन संजीव व कोमल बचाव में आगे आए। बदमाशों ने इन पर फायरिंग कर दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों को जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां से संजीव को मृत घोषित कर दिया था।





हाथरस गेट पुलिस ने अभियुक्त मुकेश उर्फ छोटू, शेखर मिश्रा के खिलाफ धारा 396 व 412 एवं अभियुक्त दीपक, राजन, कान्हा उर्फ देवी सिंह व एक नाबालिग के खिलाफ धारा 396 में चार्जशीट दाखिल की थी। नाबालिग की फाइल प्रथक कर किशोर न्यायालय बोर्ड भेजी गई।




एडीजे एफटीसी कोर्ट प्रथम में शेष पांचों का ट्रायल चल रहा था। गवाह व सबूतों के आधार पर कोर्ट ने पांचों को दोषी सिद्ध किया। मुकेश, शेखर, दीपक, कान्हा व राजन को डकैती व हत्या में आजीवन करावास व 20-20 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।



डकैती के दौरान लूटी गई संपत्ति को रखने के मामले में शेखर व मुकेश को सात-सात कैद व पांच-पांच हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। आयुध अधिनियम में दीपक को पांच साल कैद व पांच हजार रुपये जुर्माना, कान्हा को दो साल कैद व दो हजार रुपये जुर्माना और राजन को तीन साल कैद व तीन हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed