सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Wire snaps and crashes onto wheat crop; four bighas of crop reduced to ash.

Hathras News: गेहूं की फसल पर टूटकर गिरा तार, चार बीघा फसल राख

संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Wed, 01 Apr 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Wire snaps and crashes onto wheat crop; four bighas of crop reduced to ash.
हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से खेत में जली गेहूं की फसल। स्रोत : ग्रामीण - फोटो : Villager
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव बसगोई में मंगलवार की दोपहर को खेत के ऊपर से जा रही हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से किसान की चार बीघा गेहूं की फसल में आग लग गई। ग्रामीणों ने आनन-फानन ट्रैक्टर से खेत को जोतना शुरू कर दिया, जिससे किसान की आधी फसल जलने से बच गई। एक नील गाय आग की चपेट में आकर जलकर मर गई, जबकि दूसरी पास के ही खेत में पड़े तार की चपेट में आकर करंट लगने से मर गई।
Trending Videos




विद्युत निगम के अधिकारी काफी देरी से पहुंचे, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी नजर आई। गांव बसगोई में राकेश कुमार के खेत के ऊपर से बिजली की लाइन गुजर रही है। राकेश कुमार ने आठ बीघा खेत में गेहूं की पैदावार की है। मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर उनके खेत में गिर गया। इसकी चिंगारी से खेत में कटने के लिए तैयार खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




ग्रामीणों ने इसकी सूचना विद्युत निगम एवं फायर ब्रिगेड को दी। विद्युत उपकेंद्र से हालांकि आपूर्ति तो बंद कर दी गई, लेकिन मौके पर कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। फायर ब्रिगेड की गाड़ी जब तक मौके पर पहुंची, तब तक ग्रामीणों ने अपने संसाधनों से आग बुझा ली। इधर, नील गायों की मौत की सूचना पर वन दरोगा महीपाल भी पहुंच गए।



उन्होंने दोनों नील गायों के शवों को ग्रामीणों की मदद से दफन कराया। वन दरोगा का कहना था कि उन्हें इस कार्य के लिए शासन से कोई बजट नहीं मिलता। यह कार्य उन्हें अपनी तनख्वाह से कराने पड़ते हैं। एसडीएम नीरज शर्मा का कहना है कि क्षेत्रीय लेखपाल को मौके पर भेजकर क्षति का आकलन कराया जाएगा और इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed