{"_id":"69cc2a43e1d482716f00f0e3","slug":"prepaid-consumers-will-not-have-to-pay-outstanding-dues-all-at-once-hathras-news-c-56-1-hts1003-146570-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: प्रीपेड उपभोक्ताओं को एक साथ जमा नहीं करना होगा बकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: प्रीपेड उपभोक्ताओं को एक साथ जमा नहीं करना होगा बकाया
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Wed, 01 Apr 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रीपेड विद्युत उपभोक्ताओं को अब अपने पुराने बकाया को एकमुश्त जमा करने की जरूरत नहीं होगी। विद्युत विभाग ने इसके लिए एक नई व्यवस्था लागू की है, जिसके तहत बकाया राशि धीरे-धीरे रिचार्ज के माध्यम से स्वत: समायोजित होती रहेगी।
विभागीय अधिकारियों के अनुसार जिन उपभोक्ताओं के कनेक्शन प्रीपेड में बदल दिए गए हैं, उनके पुराने बकाया को एरियर के रूप में दर्ज किया गया है। अब इस एरियर को खत्म करने के लिए उपभोक्ताओं पर एक साथ भुगतान का दबाव नहीं डाला जाएगा। नई व्यवस्था के तहत उपभोक्ता जब भी अपने मीटर का रिचार्ज कराएंगे, तो उस रिचार्ज राशि का 10 से 25 प्रतिशत हिस्सा स्वत: कटकर बकाया में जमा हो जाएगा।
यह प्रतिशत उपभोक्ता के कुल बकाया के आधार पर निर्धारित किया गया है। अधीक्षण अभियंता अजीत कुमार सिंह और अधिशासी अभियंता शहर संदीप कुमार ने इस संबंध में आयोजित बैठक में उपभोक्ताओं को विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि इस व्यवस्था से उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी और वे बिना आर्थिक दबाव के अपने बकाया का भुगतान कर सकेंगे। विद्युत विभाग की यह पहल उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी साबित हो सकती है। इससे जहां बकाया वसूली आसान होगी, वहीं उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ भी कम पड़ेगा।
इस स्लैब के तहत समायोजित होगी धनराशि
मूल बकाया
रिचार्ज से समायोजित राशि
10 हजार रुपये तक
10 फीसदी
10 से 15 हजार रुपये तक
15 फीसदी
15 से 20 हजार रुपये तक
20 फीसदी
20 हजार रुपये से ऊपर
25 फीसदी
इस तरह काम करेगा यह सिस्टम
-उपभोक्ता सामान्य तरीके से एप के जरिये मीटर रिचार्ज कराएंगे।
-रिचार्ज राशि का एक हिस्सा 10-25 फीसदी स्वत: एरियर में कटेगा।
-शेष राशि बिजली उपयोग के लिए उपलब्ध रहेगी।
-धीरे-धीरे पूरा बकाया खत्म हो जाएगा।
-उपभोक्ता चाहे तो पूरा बकाया भी एक साथ जमा कर सकते हैं।
प्रीपेड उपभोक्ताओं को मिलेंगे यह लाभ
-अवकाश के दिनों में माइनस बैलेंस होने पर नहीं कटेगी विद्युत आपूर्ति।
-शाम छह बजे से आठ बजे के बीच हैप्पी आवर्स में बैलेंस खत्म होने पर नहीं कटेगी बिजली।
-ऑनालइन रिचार्ज पर दो फीसदी की उपभोक्ताओं को मिलेगी छूट।
-यूपीपीसीएल स्मार्ट एप पर रियल टाइम डेटा मिलेगा, जिसमें हर घंटे से लेकर पूरे माह के उपयोग की होगी जानकारी।
-विद्युत कनेक्शन के प्रीपेड होते ही पूर्व में दी गई सिक्योरिटी मौजूदा बिल या रिचार्ज में होगी समायोजित।
-प्रीपेड धनराशि के कम होने पर हर रोज मोबाइल पर आएंगे मेसेज।
Trending Videos