सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Religious fervor spread in Jain temples, devotees danced

Hathras News: जैन मंदिरों में बिखरा धार्मिक उल्लास, झूमे श्रद्धालु

संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Wed, 01 Apr 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Religious fervor spread in Jain temples, devotees danced
भगवान महावीर को पालना में झुलाती महिलाएं।  - फोटो : samvad
विज्ञापन
भगवान महावीर स्वामी के जन्मकल्याणक महोत्सव पर मंगलवार को शहर के विभिन्न जैन मंदिरों में भक्ति व धार्मिक उल्लास देखने को मिला। भजनों की प्रस्तुति पर अनुयायी झूमते नजर आए।
Trending Videos




खिरनी गेट स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन खंडेलवाल पंचायत मंदिर में दिगंबर जैन महासमिति महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में पालना महोत्सव का शुभारंभ हुआ। महासमिति की अध्यक्ष रजनी जैन, मंत्री नीरजा जैन व प्रिया जैन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




भगवान महावीर के बाल स्वरूप को सजे-धजे पालने में झुलाया गया। भजनों पर श्रद्धालुओं ने नृत्य किया। बच्चों ने भक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियां देकर व सुरजीत जैन ने भजन प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। संचालन नीना जैन ने किया। आयोजन में कोषाध्यक्ष मधु जैन, अरुण कुमार जैन, सुनीता जैन, प्रदीप जैन, सुषमा जैन, मंदिर कमेटी के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार जैन, मंत्री विजय कुमार जैन पारस, कोषाध्यक्ष अंकित जैन आदि का सहयोग रहा।

लेखराज नगर स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर में आदर्श महिला मंडल द्वारा भी पालना महोत्सव व भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष अंजू जैन, मंत्री दर्पण जैन, मनीष जैन, सीमा जैन, कुमुद जैन, लक्ष्मी जैन, नम्रता जैन, नगर कमेटी के अध्यक्ष अनिल कुमार जैन, महामंत्री डॉ. पीके जैन, कोषाध्यक्ष निषिध जैन आदि का सहयोग रहा।


जैन मिलन एवं महिला जैन मिलन जैन स्ट्रीट द्वारा छिपैटी स्थित श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर (कक्का वाला) में महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया गया। शुभारंभ भगवान के संगीतमय मस्तिकाभिषेक और पूजन से हुआ। नगर में निकाली गई प्रभात फेरी और रथ यात्रा में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वीर विकास जैन के संचालन में हुए इस कार्यक्रम में वीर राजीव जैन, अतुल जैन, वीरांगना प्रीति जैन सहित कई सदस्य मौजूद रहे। अंत में प्रतिभागियों को सम्मानित कर मिष्ठान वितरण किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed