सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Pencil boxes, tiffins, water bottles hit by inflation

Hathras News: पेंसिल बॉक्स, टिफिन, पानी की बोतल पर महंगाई की मार

संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Wed, 01 Apr 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Pencil boxes, tiffins, water bottles hit by inflation
शहर की एक दुकान पर बिकते स्कूल बैग व अन्य सामान। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
नया शैक्षणिक सत्र शुरू होते ही जहां अभिभावक बच्चों के एडमिशन और किताबों के खर्च से जूझ रहे हैं, वहीं अब स्कूलों में बच्चों के उपयोग के सामान पर भी महंगाई का साया नजर आ रहा है। पेंसिल बॉक्स, टिफिन, पानी की बोतल और स्कूल बैग के दामों में बढ़ोतरी से अभिभावकों का बजट और बिगड़ गया है।
Trending Videos




व्यापारियों के अनुसार खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध के कारण प्लास्टिक के कच्चे माल यानी दानों की कीमतों में इजाफा हुआ है। चूंकि अधिकतर स्कूली सामान प्लास्टिक से ही बनता है, इसलिए इसका सीधा असर बाजार में देखने को मिल रहा है। जो पेंसिल बॉक्स पहले 30 से 100 रुपये का था, वह अब 40 से 120 रुपये में बिक रहा है। स्कूल बैग करीब 10 फीसदी तक महंगे हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




पहले ही किताब, यूनिफॉर्म और फीस के बढ़ते खर्च से परेशान अभिभावकों के लिए यह अतिरिक्त खर्च चिंता का कारण बन गया है। खासकर जिनके एक से अधिक बच्चे हैं, उनके लिए यह स्थिति और चुनौतीपूर्ण हो गई है।



कारोबारियों का कहना है कि यदि कच्चे माल की कीमतें इसी तरह बढ़ती रहीं तो आने वाले समय में स्कूली सामान और महंगा हो सकता है। नए सत्र में बच्चों के स्कूली सामान पर बढ़ी कीमतों ने अभिभावकों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। महंगाई का असर अब हर छोटे-बड़े खर्च पर साफ दिखाई दे रहा है।




प्लास्टिक के दाम बढ़ने से सभी सामान की लागत बढ़ गई है। हमें भी मजबूरी में कीमत बढ़ानी पड़ी है। ग्राहक कीमत सुनकर थोड़ा झिझक रहे हैं, लेकिन जरूरत होने के कारण खरीदारी कर ही रहे हैं।
-मयंक गुप्ता, दुकानदार





इस बार लगभग सभी स्कूली सामान 10 फीसदी तक महंगे हुए हैं। खासकर पेंसिल बॉक्स और पानी की बोतलों में ज्यादा असर देखने को मिल रहा है। स्टॉक भी महंगे दाम पर आ रहा है।
-रामकुमार वार्ष्णेय, दुकानदार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed