सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Following the National Savarna Parishad's Warning: SP's Office Transformed into a Cantonment

Hathras News: राष्ट्रीय सवर्ण परिषद की चेतावनी पर छावनी में बदला एसपी कार्यालय

संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Fri, 01 May 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Following the National Savarna Parishad's Warning:
SP's Office Transformed into a Cantonment
पुलिस अधीक्षक कार्यालय के घेराव की घोषणा के बाद एसपी कार्यालय पर तैनात पुलिस बल। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
राष्ट्रीय सवर्ण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं हिस्ट्रीशीटर पंकज धवरैया के खिलाफ दर्ज 21 एफआईआर वापस लेने की मांग के समर्थन में एसपी कार्यालय के घेराव की चेतावनी दी गई, जिसके चलते बृहस्पतिवार को चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस ने कुछ संगठनों के कार्यकर्ताओं को नजरबंद कर दिया। किसान संगठन के चुनिंदा कार्यकर्ताओं ने एएसपी को ज्ञापन सौंपा और रिपोर्ट वापस लेने की मांग उठाई।
Trending Videos





दो दिन पहले अचानक सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली गई कि पंकज के समर्थन में विभिन्न संगठन एसपी कार्यालय का घेराव करेंगे। पुलिस के मुताबिक भारतीय किसान यूनियन (स्वराष्ट्र) के कार्यकर्ता भी इसमें शामिल थे। इस चेतावनी के कारण हाथरस के अलावा अलीगढ़, कासगंज व एटा की पुलिस का कड़ा पहरा रहा। हाथरस जंक्शन से एसपी कार्यालय तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही। इस कारण कार्यकर्ता वहां नहीं पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन





बाद में भारतीय किसान यूनियन (स्वराष्ट्र) के आठ-10 कार्यकर्ताओं ने एसपी कार्यालय पहुंचने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें रास्ते में ही रोककर एएसपी ने ज्ञापन ले लिया। इसी तरह किसान संगठन ने सासनी में ज्ञापन सौंपा। एसपी चिरंजीवनाथ सिन्हा ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से फोर्स तैनात किया गया था। पुलिस द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की गई है। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा।




पंकज पर दर्ज हैं 21 रिपोर्ट
हाथरस। पंकज पर वर्ष 2018 से लेकर अब तक 21 पुलिस रिपोर्ट दर्ज हुई हैं, जिनमें धार्मिक भावनाओं को भड़काना, आईटी एक्ट से लेकर मारपीट, गाली-गलौज, धमकाने, एससी-एसटी एक्ट, भड़काऊ बयानबाजी, धोखाधड़ी के आरोप हैं। यूजीसी के नए नियमों के विरोध में बीती सात फरवरी को अपने घर के बाहर धरने पर बैठे पंकज धवरैया के खिलाफ एक के बाद एक कार्रवाई की गईं। उनकी बातचीत का ऑडियो वायरल होने, प्रधानमंत्री का पिंड दान करने तथा हरि आई हॉस्पिटल पर कब्जा करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई थीं। चंदपा में भी एक प्लाॅट पर कब्जे के आरोप में एफआईआर दर्ज हुई। पंकज पर कुल 21 रिपोर्ट दर्ज होने पर कोतवाली सदर पुलिस ने उनकी हिस्ट्रीशीट नंबर 4-बी खोली। पुलिस गिरफ्तारी से बचने के लिए पंकज तभी से जिले से बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed