{"_id":"6a7e2df99b938d76c80d6fd2","slug":"fraudsters-siphoned-off-250-lakh-from-an-elderly-womans-account-hathras-news-c-56-1-hts1004-152772-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: वृद्धा के खाते से ठगों ने उड़ाए 2.50 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: वृद्धा के खाते से ठगों ने उड़ाए 2.50 लाख रुपये
Fri, 14 Aug 2026 02:20 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Fri, 14 Aug 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : Archive
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस जंक्शन के गांव अजीतपुर की 70 वर्षीय वृद्धा इंद्रा देवी के बैंक खाते से किसी ने 2.5 लाख रुपये पार कर लिए। अवैध निकासी की जानकारी पर पीड़ित ने साइबर सेल में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
एफआईआर के अनुसार इंद्रा देवी का भारतीय स्टेट बैंक, देवीनगर शाखा (हाथरस जंक्शन) में खाता है। पीड़िता ने बताया कि उनके खाते से उनका पुराना मोबाइल नंबर लिंक था, जिसका नेटवर्क न आने के कारण उन्होंने इस्तेमाल करना बंद कर दिया था। इसी तकनीकी कमी और लापरवाही का फायदा उठाकर अज्ञात जालसाजों ने 1 अप्रैल 2025 से 6 मई 2026 के बीच उनके खाते से धीरे-धीरे कुल 2.50 लाख रुपये निकाल लिए। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुट गई है।
टास्क के बहाने 1.67 लाख रुपये ठगे
हाथरस। गढ़ी तमना निवासी ललित दीक्षित से साइबर ठगों ने 1,67,389 रुपये ठग लिए। पीड़ित ललित ने बताया कि 22 जुलाई 2025 को उन्हें टाटा कंपनी के नाम से एक लिंक प्राप्त हुआ था, जिसके जरिये उसे टास्क का झांसा देकर फंसाया गया। ललित ने बताया कि 25 जुलाई को पहले रमेश बिश्नोई के खाते में 30 हजार रुपये ट्रांसफर कराए गए। उसी दिन पिता के खाते से 52,815 रुपये सेमसंग डायस के खाते में और फिर 28 जुलाई 2025 को रुपये अटकने का बहाना बनाकर करन सिंह के खाते में यूपीआई के जरिये 84,574 रुपये डलवाए गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
इंस्टाग्राम पर फोटो डालकर किया बदनाम
सिकंदराराऊ निवासी युवती ने साइबर सेल में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि एक महिला व एक युवक ने फर्जी इंस्टाग्राम और फेसबुक अकाउंट से युवती और उसके परिवार की फोटो बिना अनुमति की पोस्ट कीं और उन पर आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं। पीड़िता का कहना है कि आरोपी उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुट गई है।
तीनों मामले में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस टीम ने जांच शुरू कर दी है। जल्द ही ठगी के दोनों मामले में सफलता मिलेगी। इंस्टाग्राम पर फोटो डालने के मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
-चिरंजीवनाथ सिन्हा, एसपी