{"_id":"6a0ccb4f3bd74060d50ea54a","slug":"goldsmith-accused-of-misappropriating-farmers-jewelry-complaint-filed-hathras-news-c-56-1-hts1004-148772-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: सुनार पर किसान के आभूषण हड़पने का आरोप, शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: सुनार पर किसान के आभूषण हड़पने का आरोप, शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Wed, 20 May 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
पीड़ित किसान के साथ पहुंचे भारतीय किसान यूनियन (भानु) के पदाधिकारी। संवाद
- फोटो : Samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नगला गजुआ के किसान विजेंद्र सिंह से आभूषण हड़पने का मामला सामने आया है। पीड़ित किसान का आरोप है कि सुनार को सोने आभूषण गिरवी रखे थे। ब्याज सहित रकम चुकाने के बाद भी सुनार ने आभूषण नहीं लौटाए और धमकाया भी। प्रकरण में किसान ने पुलिस में शिकायत की है।
प्रकरण में विजेंद्र सिंह मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन (भानु) के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ लाला का नगला पुलिस चौकी पहुंचे तथा प्रकरण में शिकायत की। विजेंद्र ने बताया कि खेती कार्य के लिए उन्होंने 25 जनवरी 2025 को अपने सोने के जेवरात लाला का नगला क्षेत्र के सुनार को गिरवी रखे थे। किसान के अनुसार दो सोने की चेन और एक गले का सेट ( लगभग 50 ग्राम) अमानत के तौर रखे थे। इसके बदले में ब्याज पर तीन बार में कुल 3.45 लाख रुपये उधार लिए थे।
विजेंद्र सिंह के अनुसार वह 15 मई को ब्याज सहित पूरी रकम लेकर पहुंचे तो सुनार ने जेवरात देने से इंकार कर दिया। किसान का कहना है कि सोने पर रेट बढ़ने के कारण सुनार जेवरात वापस नहीं कर रहा है। विरोध करने पर सुनार ने धमकाया व धक्के मारकर भगा दिया। भाकियू (भानु) के प्रदेश महासचिव केके शर्मा, प्रदेश संगठन मंत्री सत्येंद्र कुमार सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह व अन्य पदाधिकारियों ने लाला का नगला चौकी इंचार्ज से मिलकर कार्रवाई की मांग की। सीओ सिटी हिमांशु माथुर ने बताया कि प्रकरण में जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Trending Videos